शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का खास अंदाज: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से की दिल खोलकर चर्चा
शिक्षक दिवस के खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चुनिंदा और प्रतिष्ठित शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान की गई बातचीत का एक प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री शिक्षकों के साथ हल्के-फुल्के और बेहद सार्थक अंदाज में संवाद करते नजर आ रहे हैं।
ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता और काशी का अनुभव राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एक शिक्षिका से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था। मुझे यह देखकर बेहद खुशी होती है कि अब महिलाएं खुद सामने आकर अपनी जांच करवा रही हैं, जबकि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। इसके अलावा, एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना भी एक शानदार अनुभव रहा।”
शिक्षिका से मांगी पब्लिक स्पीकिंग की सलाह बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने सहजता दिखाते हुए शिक्षिका से अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स (Public Speaking Skills) को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, “अगर मैं आपके यहां विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?”
इस पर शिक्षिका ने बेहद शालीनता से जवाब दिया, “सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए… और आत्मविश्वास बहुत ज्यादा अभ्यास से आता है। हालांकि, आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी…” प्रधानमंत्री और शिक्षकों के बीच की यह अनौपचारिक और बातचीत सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है।
