आज शेयर बाजार में तेजी? Tech Mahindra, Wipro, PC Jeweller Share Price पर रहेगी नजर

share market

Stock Market: एशियाई बाज़ारों में तेज़ी का माहौल है और उसी का असर आज अपने शेयर बाज़ार पर भी दिख सकता है। गिफ्ट निफ्टी 100.50 अंक यानी 0.44% चढ़कर 23,088.50 पर चल रहा है, यानी बाज़ार की शुरुआत हरे निशान में होने के आसार हैं। कल 15 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी थी और उस दिन बाज़ार ने ज़ोरदार छलांग लगाई थी। सेंसेक्स 1,533.72 अंक (2.11%) उछलकर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 374.65 अंक (1.66%) चढ़कर 22,997.35 पर टिका।

अब बात उन शेयरों की जो आज सुर्खियों में रह सकते हैं। दीपावली के पहले यह झोली भरने का सीज़न चल रहा है, कहीं मुनाफे की मिठाई बंट रही है तो कहीं मार्जिन ने मुंह लटका दिया है। एक-एक करके समझते हैं।

आईटी कंपनियां: कहीं दिवाली, कहीं फीकी चमक

tech mahindra share price: सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 32.7% बढ़कर ₹1,585.6 करोड़ रहा। रेवेन्यू 15.6% की उछाल के साथ ₹16,180.2 करोड़ पहुंच गया। डॉलर में देखें तो रेवेन्यू 6.7% बढ़कर 169.3 करोड़ डॉलर रहा। शेयरधारकों के लिए सबसे मीठी खबर ये कि बोर्ड ने ₹15 के डिविडेंड के साथ 1:1 बोनस शेयर का प्रस्ताव भी पास कर दिया है, यानी एक शेयर पर एक शेयर मुफ्त।

wipro share price: यहां तस्वीर मिली-जुली है। मुनाफा 1.4% घटकर ₹3,200.6 करोड़ रह गया, लेकिन रेवेन्यू 9.06% बढ़कर ₹24,752.7 करोड़ हो गया। आईटी सर्विसेज का रेवेन्यू 8.95% बढ़कर ₹24,667 करोड़ रहा और डॉलर में 0.3% की मामूली बढ़त के साथ 261.15 करोड़ डॉलर। दिक्कत ये रही कि आईटी सर्विसेज का EBIT मार्जिन 20 बेसिस पॉइंट फिसलकर 16.5% पर आ गया। दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी ने आईटी सर्विसेज रेवेन्यू 257.1 से 262.5 करोड़ डॉलर के बीच रहने का अनुमान दिया है।

Persistent Systems: यहां कमाई तो बढ़ी, पर जेब में कम आया। रेवेन्यू 30.3% उछलकर ₹4,663.9 करोड़ हो गया, मगर मुनाफा 25.4% गिरकर ₹351.5 करोड़ रह गया। EBIT 19.5% बढ़कर ₹697.7 करोड़ रहा, लेकिन EBIT मार्जिन 130 बेसिस पॉइंट खिसककर 15% पर आ गया।

फाइनेंस सेक्टर: जमकर दौड़े आंकड़े

jio platforms ipo, jio share price, : कंपनी ने इस तिमाही में ₹340.44 करोड़ का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया। टोटल इनकम (एक्स-डिविडेंड) 132% बढ़कर ₹1,699 करोड़ हो गई। प्री-प्रोविज़निंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट 85% बढ़कर ₹574 करोड़ रहा और AUM 154% की छलांग लगाकर ₹37,320 करोड़ पर पहुंच गया।

IIFL फाइनेंस: मुनाफा दोगुने से भी ज़्यादा, यानी 103.7% बढ़कर ₹766.4 करोड़ रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम 50.2% बढ़कर ₹2,160.7 करोड़ हो गई।

एंजेल वन share price: मुनाफा 58.2% बढ़कर ₹335 करोड़ और रेवेन्यू 18.7% बढ़कर ₹1,427 करोड़ रहा।

रियल एस्टेट: श्री लोटस की धमाकेदार तिमाही

श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी: मुनाफा 77.9% बढ़कर ₹82.1 करोड़ और रेवेन्यू 52.5% बढ़कर ₹268.6 करोड़ रहा।

डील्स और कॉन्ट्रैक्ट्स: कौन किसे खरीद रहा है

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया: इसकी सब्सिडियरी सोलर एक्सप्लोकेम ने शिवशक्ति इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स के साथ शेयर खरीद का समझौता किया है। ₹115.02 करोड़ में 100% हिस्सेदारी खरीदी जाएगी।

मैनकाइंड फार्मा: बेल्जियम की बायोटेक कंपनी आर्म्ड सेल थेरेप्यूटिक्स में 4.8 करोड़ यूरो में मेजॉरिटी हिस्सेदारी लेगी। ये कंपनी कैंसर के इलाज के लिए अगली पीढ़ी की CAR-T थेरेपी पर काम कर रही है।

अगस्त्य एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर: अपनी सब्सिडियरी आईएमसी सोलर बीडीएन से एक सोलर पावर प्लांट के लिए ₹106.04 करोड़ का EPC और O&M कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

प्रीमियर एनर्जीज: इसकी सब्सिडियरी प्रीमियर बैटरी टेक्नोलॉजीज ने जर्मनी के आरसीटी ग्रुप की कंपनी आरसीटी एनर्जी इंडिया के साथ मिलकर जॉइंट वेंचर बनाने का करार किया है। नाम होगा प्रीमियर एनर्जीज स्टोरेज सॉल्यूशंस। ये JV 12 GWh क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज (BESS) प्लांट लगाएगा। पहला 6 GWh का चरण वित्त वर्ष 2027-28 में तेलंगाना के सीतारामपुर में शुरू हो सकता है।

बड़े सौदे: किसने कितने शेयर उठाए

एटर्नल (जोमैटो): बोफा सिक्योरिटीज यूरोप ने गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप से ₹316 प्रति शेयर के भाव पर 53.37 लाख शेयर ₹168.67 करोड़ में खरीदे।

वर्धमान पॉलीटेक्स: विदेशी निवेशक पाइन ओक ग्लोबल फंड ने ₹5.55 प्रति शेयर पर 25 लाख शेयर ₹1.38 करोड़ में और खरीदे, जो 0.49% हिस्सेदारी है। ये शेयर अनुपमा कोठारी ने बेचे। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से पाइन ओक के पास 5.34% और अनुपमा कोठारी के पास 9.83% हिस्सेदारी थी।

एलसीसी प्रोजेक्ट्स: नियोमाइल कॉर्पोरेट एडवाइजरी और इसके फाउंडर-डायरेक्टर कीर्तन मानेकलाल रूपारेलिया ने मिलकर ₹55.11 करोड़ में 1.4% हिस्सेदारी ली।

pc jeweller share price: निवेशक आदित्य कुमार हलवासिया ने ₹14.43 प्रति शेयर पर 5.1 करोड़ शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹73.59 करोड़ में खरीदे।

इन पर भी रखिए नज़र

आज नतीजे आएंगे: पंजाब नेशनल बैंक, एलटीएम, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, डीएलएफ, फेडरल बैंक, जिंदल सॉ, ओबेरॉय रियल्टी, शॉपर्स स्टॉप, तेजस नेटवर्क्स, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और अर्बन कंपनी।

17 अक्टूबर को नतीजे: एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, येस बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, बजाज हेल्थकेयर, इंडिया सीमेंट्स, ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (इक्सिगो), क्रॉस और रोजरी बायोटेक।

डिस्क्लेमर—ये जानकारी सिर्फ़ सूचना के लिए है, निवेश की सलाह नहीं। शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र से ज़रूर सलाह लें।