UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट

ips

योगी सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 20 IPS अधिकारियों के तबादले किये हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ADG स्तर पर बदलाव

ए. सतीश गणेश (IPS-1996 बैच) जो अब तक ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ-साथ ADG अपराध, उ.प्र. का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, उनसे ADG अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सिर्फ ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ के पद पर रहेंगे।

उनकी जगह भगवान एस. श्रीवास्तव (IPS-1998 बैच) को ADG अपराध, उ.प्र. का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीवास्तव पहले से ADG तकनीकी सेवायें, लखनऊ के पद पर तैनात हैं और अब दोनों जिम्मेदारियां एक साथ संभालेंगे।

जिला SP स्तर पर उलटफेर, कई जिलों की कमान नए हाथों में

बस्ती के SP यशवीर सिंह (IPS-2013) को जौनपुर भेजा गया है, जबकि जौनपुर के SP कुँवर अनुपम सिंह (IPS-2013) को PAC मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है। बस्ती की कमान अब ओमवीर सिंह (IPS-SPS-2014) संभालेंगे, जो पहले बलिया के SP थे।

बलिया में ओमवीर सिंह की जगह ईरज राजा (IPS-2017) आएंगे, जो गाजीपुर के SP थे। गाजीपुर की कमान अब विनय कुमार सिंह (IPS-SPS-2018) को मिलेगी, जो जालौन से ट्रांसफर हुए हैं। जालौन में सुरेश चन्द्र रावत को नया SP बनाया गया है, जो पहले मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक थे।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार (IPS-SPS-2014) को हटाकर 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज में सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह बागपत के SP सूरज कुमार राय (IPS-2018) को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। बागपत की कमान अब पूणेन्दु सिंह संभालेंगे, जो DGP कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर थे।

मऊ के SP कमलेश बहादुर (IPS-SPS-2017) को लखनऊ में SP लोक शिकायत, DGP मुख्यालय में भेजा गया है। उनकी जगह सवेश कुमार मिश्रा (IPS-SPS-2018) को मऊ का नया SP बनाया गया है, जो प्रयागराज में PAC सेनानायक थे।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस उपायुक्त श्रीमती रवीना त्यागी (IPS-2014) को बाराबंकी का SP बनाकर भेजा गया है। बाराबंकी के मौजूदा SP अर्पित विजयवर्गीय (IPS-2017) को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, यानी दोनों अफसरों ने एक-दूसरे की जगह ली है।

आजमगढ़ ग्रामीण के सप चिराग जैन (IPS-2020) को बरेली नगर का SP बनाया गया है, जबकि बरेली नगर के SP मानुष पारीक (IPS-2020) को आजमगढ़ नगर भेजा गया है। दोनों अफसर 2020 बैच के हैं।

हापुड़ के SP कुँवर ज्ञानंजय सिंह (IPS-SPS-2016) को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। हापुड़ में उनकी जगह मधुवन कुमार सिंह आएंगे, जो आजमगढ़ नगर के SP थे।

वहीं, हरदोई में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण (IPS-2022) को प्रमोशन देकर मथुरा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

क्रम संख्या अधिकारी का नाम  बैच  कहाँ से 

कहां को

 
1  ए. सतीश गणेश IPS-1996 ADG यातायात, ADG अपराध (अतिरिक्त), लखनऊ ADG यातायात, लखनऊ (अपराध प्रभार हटा)
2 भगवान एस. श्रीवास्तव IPS-1998 ADG तकनीकी सेवायें, लखनऊ ADG तकनीकी,  ADG अपराध (अतिरिक्त), लखनऊ
3  यशवीर सिंह IPS-2013 SP बस्ती SP जौनपुर
4  कुँवर अनुपम सिंह IPS-2013 SP जौनपुर SP PAC मुख्यालय, लखनऊ
5 श्रीमती रवीना त्यागी IPS-2014 DCP लखनऊ कमिश्नरेट SP बाराबंकी
6  संजय कुमार IPS-SPS-2014 SSP मुजफ्फरनगर सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज
7  ओमवीर सिंह IPS-SPS-2014 SP बलिया SP बस्ती
8  कुँवर ज्ञानंजय सिंह IPS-SPS-2016 SP हापुड़ DCP प्रयागराज कमिश्नरेट
9  कमलेश बहादुर IPS-SPS-2017 SP मऊ SP लोक शिकायत, DGP मुख्यालय, लखनऊ
10  ईरज राजा IPS-2017 SP गाजीपुर SP बलिया
11 अर्पित विजयवर्गीय IPS-2017 SP बाराबंकी DCP लखनऊ कमिश्नरेट
12 सर्वेश कुमार मिश्रा IPS-SPS-2018 सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज SP मऊ
13  विनय कुमार सिंह IPS-SPS-2018 SP जालौन SP गाजीपुर
14  सूरज कुमार राय IPS-2018 SP बागपत SSP मुजफ्फरनगर
15    चिराग जैन IPS-2020 SP ग्रामीण, आजमगढ़ SP नगर, बरेली
16  मानुष पारीक IPS-2020 SP नगर, बरेली SP नगर, आजमगढ़
17  आलोक राज नारायण IPS-2022 ASP हरदोई अपर SP मथुरा
18  पूणेन्दु सिंह IPS-SPS स्टाफ ऑफिसर टू DGP, उ.प्र. SP बागपत
19  मधुवन कुमार सिंह IPS-SPS SP नगर, आजमगढ़ SP हापुड़
20  सुरेश चन्द्र रावत IPS-SPS अपर SP मथुरा SP जालौन