CM योगी की मां का 91 वर्ष की उम्र में निधन, पुष्कर धामी ने जताया शोक
गोरखपुर में युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए शुक्रवार का दिन दुखद खबर लेकर आया। उत्तराखंड में उनकी मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर शोक संदेश जारी किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जिस वक्त मां के निधन की खबर आई, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल थे। वह युवाओं को टैबलेट वितरण कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अपनी मां के निधन की सूचना नहीं थी। सावित्री देवी के निधन की खबर मिलने के बाद परिवार और मुख्यमंत्री के समर्थकों में शोक की लहर है। उत्तराखंड के पौड़ी स्थित उनका पैतृक आवास भी शोक में डूब गया है।
