September 15, 2026

इंदौर में सनसनीखेज वारदात: महिला को जबरन गाड़ी में खींच रहा था दुष्कर्म का आरोपी, चीख-पुकार सुन भीड़ ने दबोचा; जमकर की धुनाई

em180ca8_indore-crime-news-rape-accused-aslam-viral-video-attempted-kidnapping_625x300_03_September_26

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के आरोपी ने एक शादीशुदा महिला को जबरन अपनी गाड़ी में खींचकर बैठाने की कोशिश की। महिला द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

छह साल पुरानी जान-पहचान और शादी के बाद दूरी जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी असलम के बीच करीब छह साल से जान-पहचान थी और इस दौरान उनके बीच संबंध भी रहे थे। हालांकि, बाद में महिला की शादी दूसरी जगह हो गई। विवाह के बाद पीड़िता ने असलम से पूरी तरह दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी थी।

महिला का आरोप है कि शादी के बावजूद असलम लगातार उस पर संबंध और संपर्क बनाए रखने का दबाव डाल रहा था। वह फोन करने और मिलने के लिए महिला को लगातार परेशान कर रहा था। महिला के बार-बार मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

बात करने के बहाने बुलाया और की जबरदस्ती घटना वाले दिन आरोपी असलम ने महिला को बात करने के बहाने मिलने बुलाया। जब पीड़िता ने उसकी मांगें मानने और साथ जाने से साफ इनकार कर दिया, तो असलम ने जबरन उसे अपनी कार में खींचना शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका देख महिला ने जोर-जोर से चीखना और मदद की गुहार लगाना शुरू कर दिया।

भीड़ ने छुड़ाया, पिटाई का वीडियो वायरल महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। इस हरकत से गुस्साए लोगों ने असलम को पकड़ लिया और सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आक्रोशित भीड़ आरोपी के साथ मारपीट करती दिख रही है।

सूचना मिलने पर रावजी बाजार थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के बीच से निकालकर थाने ले आई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी असलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।