गुवाहाटी के होटल बिलास इन में अंधाधुंध फायरिंग: 5 लोगों की मौत, 1 घायल; 1 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
असम की राजधानी गुवाहाटी के उलबारी स्थित ‘होटल बिलास इन’ (Hotel Bilas Inn) में सोमवार रात अंधाधुंध गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है।
संपत्ति विवाद बनी खूनी खेल की वजह
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर (CP) पार्थ सारथी महंत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रात करीब 9 बजे बोरा सर्विस इलाके में हुई। फायरिंग में कुल 6 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से 5 की जान चली गई और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया, “आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी घटना होटल बिलास इन के लीज एग्रीमेंट से जुड़े संपत्ति विवाद (Property Dispute) के कारण हुई है। मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक और गहन जांच की जा रही है।”
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सीएम पर साधा निशाना
इस घटना पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने इस गोलीबारी को राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया और सीधे तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को निशाने पर लिया।
गोगोई ने कहा, “यह घटना गुवाहाटी में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बढ़ते अपराधों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।” उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच
