दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक की छत पर AC के बॉयलर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
देश की राजधानी दिल्ली स्थित बेहद संवेदनशील इलाके नॉर्थ ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक की छत पर लगे एक एयर कंडीशनर (AC) के बॉयलर में अचानक आग लग गई।
शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है कारण
शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां रवाना की गईं।
आग पर पूरी तरह से पाया गया काबू
दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और उसे बुझा दिया गया है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां एहतियात के तौर पर मौजूद हैं। इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के भारी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
