यूपी बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार: महिला, किसान और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने तीन प्रमुख मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय प्रभारियों के नामों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी की गई है।
पार्टी ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ-साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों (पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर) के क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
1. महिला मोर्चा की प्रदेश टीम
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में घोषित टीम निम्नवत है:
-
प्रदेश उपाध्यक्ष: डॉ० रश्मि रावल, श्रीमती प्रिया अग्रवाल, श्रीमती कल्पना तिवारी, श्रीमती मनीषा शुक्ला, श्रीमती रमा सिंह, श्रीमती अर्पण जायसवाल, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, श्रीमती निर्मला आनंद, श्रीमती अपराजिता सिंह (ममता सिंह), श्रीमती मधु पाण्डेय, श्रीमती अमिता गुप्ता और डॉ० श्रुति शर्मा।
-
प्रदेश महामंत्री: श्रीमती वर्षा कौशिक और श्रीमती अनिता सिंह।
-
प्रदेश मंत्री: श्रीमती रूचि गर्ग, श्रीमती नेहा राठौर, श्रीमती रश्मि धाकड़, श्रीमती रत्ना वर्मा, श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती पुष्पा तिवारी, श्रीमती स्वाति सिंह, श्रीमती भावना सिंह पटेल, डॉ० रोली सिंह, श्रीमती रागिनी जायसवाल और श्रीमती बबिता तिवारी।
-
कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष: श्रीमती रानिका जयसवाल (कोषाध्यक्ष), श्रीमती रूचि राय (सह-कोषाध्यक्ष)।
-
कार्यालय मंत्री: श्रीमती सारिका श्रीवास्तव।
-
मीडिया विभाग: श्रीमती शिप्रा त्रिपाठी (संयोजक), श्रीमती वर्तिका सिंह (सह-संयोजक), श्रीमती अंशु मिश्रा (सह-संयोजक)।
-
सोशल मीडिया विभाग: श्रीमती मानवी द्विवेदी (संयोजक), श्रीमती चौधरी सरिता पटेल (सह-संयोजक), सुश्री बुशरा चौधरी (सह-संयोजक)।
-
शोध विभाग: डॉ० निधि चतुर्वेदी (प्रमुख), श्रीमती वैशाली चौधरी (सह-प्रमुख)।
-
क्षेत्रीय अध्यक्ष: श्रीमती अचला सिंह जाट (पश्चिम), श्रीमती चन्द्रेश गुप्ता (बृज), श्रीमती मोना शुक्ला (कानपुर), डॉ० श्वेता सिंह (अवध), श्रीमती सुनीता राजेश सिंह (काशी) और श्रीमती संध्या त्रिपाठी (गोरखपुर)।
2. किसान मोर्चा की प्रदेश टीम
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में घोषित टीम निम्नवत है:
-
प्रदेश उपाध्यक्ष: रामबाबू द्विवेदी, वीके गंगवार, राजकुमार शर्मा, रणवीर राणा, नेमपाल सिंह लोधी, देव नारायण सिंह सैंथवार, राजेन्द्र सिंह यादव, सोनू सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, धनंजय सिंह, संदीप प्रताप सिंह और नवनिहाल सिंह।
-
प्रदेश महामंत्री: बन्धु उपेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिकरवार, रामानंद कटियार और अशीष त्रिपाठी।
-
प्रदेश मंत्री: गौरव तोमर, देवेश राय, ललित पटेरिया, विरलेश यादव, सुनील नागर, धर्म विजय गंगवार, नरदेव सिंह चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुनील राजपूत, शैलेश पाण्डेय, कपिल शर्मा और विवेका पाण्डेय।
-
कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष: संजय सिंह (कोषाध्यक्ष), श्रीमती राखी अरोरा (सह-कोषाध्यक्ष), विभोर सिंघल (सह-कोषाध्यक्ष)।
-
कार्यालय प्रबंधन: कुशमुनि आचार्य (कार्यालय मंत्री), मोहित राणा (सह-कार्यालय मंत्री), प्रिंस चौधरी (सह-कार्यालय मंत्री)।
-
मीडिया विभाग: साहिल शर्मा (संयोजक), अनिल सिसौदिया (सह-संयोजक), चारू मिश्रा (सह-संयोजक)।
-
सोशल मीडिया विभाग: कुलदीप चौधरी (संयोजक), शिवम पाण्डेय (सह-संयोजक), अजय कुमार सैनी (सह-संयोजक)।
-
शोध विभाग: सोनू चौधरी (प्रमुख), श्रीमती अर्चना शुक्ला (सह-प्रमुख), श्रीमती रूचि कपूर (सह-प्रमुख)।
3. अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम
अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत के नेतृत्व में घोषित टीम निम्नवत है:
-
प्रदेश उपाध्यक्ष: अनूप वाल्मीकी, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाडी, भगवती प्रसाद, नन्द किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्था, हरीराम रावत, आदेश कोरी, श्रीमती अनीता सिद्धार्थ और विकास किशोर।
-
प्रदेश महामंत्री: पुष्पेन्द्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास।
-
प्रदेश मंत्री: नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज राजौरा, श्रीमती ऊषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ० हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और श्री पुरुषोत्तम जाटव।
-
कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष: धीरज प्रधान वाल्मीकी (कोषाध्यक्ष), राहुल सोनकर (सह-कोषाध्यक्ष), रोहित चौधरी (सह-कोषाध्यक्ष)।
-
कार्यालय प्रबंधन: राजकिशोर छारी (कार्यालय मंत्री), परमानन्द भारती (सह-कार्यालय मंत्री), अमन कुमार वाल्मीकी (सह-कार्यालय मंत्री)।
-
मीडिया विभाग: शुभम सोनकर (संयोजक), जितेन्द्र सोनकर (सह-संयोजक), राजेंद्र कुमार श्रीवाश (सह-संयोजक)।
-
सोशल मीडिया विभाग: श्रीमती अपराजिता सिंह (संयोजक), अनुज नाग (सह-संयोजक), सूरज सोनकर (सह-संयोजक)।
-
शोध विभाग: डॉ० विनोद कनौजिया (प्रमुख), संजय सिंह जाटव (सह-प्रमुख), अश्वनी वाल्मीकी (सह-प्रमुख)।
-
क्षेत्रीय अध्यक्ष: अखिल कुमार (पश्चिम), विशाल वाल्मीकी (बृज), सलिल श्रीवास (कानपुर), अरूण रावत (अवध), शैलेश राम (काशी) और विजय सोनकर (गोरखपुर)।
