‘राधे-राधे मतलब विदाई’: भाजपा के नारे पर अखिलेश यादव का तंज, नौकरशाही पर भी साधा निशाना

cm yogi

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ नारे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विदाई में भी लोग राधे-राधे करते हैं और इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की शानदार विदाई करने जा रही है।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा ने नया नारा ढूंढ लिया है और इसके जरिए खुद स्वीकार कर लिया है कि उनकी विदाई होने जा रही है। उनके मुताबिक, भाजपा के लोग जानते हैं कि जनता उन्हें हरा देगी और चुनाव की तारीख आते ही पार्टी हार जाएगी। अखिलेश ने दावा किया कि इस बार भाजपा सीतापुर में शून्य होने जा रही है।

‘राधे-राधे का मतलब विदाई’ और अग्निवीर पर बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के चिंतन शिविर में ‘राधे-राधे कमल खिला दें’ जैसा नारा बनाया गया, जबकि राधे-राधे का मतलब विदाई है और उनका कमल मुरझा रहा है।

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा, वे अग्निवीर जैसी व्यवस्था को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।

नौकरशाही और चुनाव आयोग पर सपा प्रमुख के आरोप

इस मौके पर भाजपा और बसपा से आए कई लोगों ने सपा की सदस्यता भी ली। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने नौकरशाही पर भी सवाल उठाए और कहा कि जो अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी बनकर काम कर रहे हैं, उनकी चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी फोर्स और कुछ लोग भाजपा के पदाधिकारी की तरह काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, वे चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे, जिस पर सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य और सांसदों के दस्तख्त होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि नवगांव उपचुनाव में एक अधिकारी ने फर्जी वोट डलवाए और फिर उस अधिकारी को अलग-अलग जिलों में भेजा गया। उन्होंने कहा कि 1.27 लाख के बयान के बाद चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया, जिसके बाद दोबारा किसी ने कुछ नहीं बोला। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि पीडीए (PDA) समाज के वोट के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

‘लाठी का जवाब लैपटॉप से’ और गोरखपुर मामले पर प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने कहा कि लाठी का जवाब लैपटॉप से देंगे, लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा।