UP Election 2027: अमित शाह से मिले केशव मौर्य, क्या है मुलाकात का एजेंडा?

up election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन सियासी खेमों में अभी से ताल बजनी शुरू ही गई है. जहां देखो वहां चुनावी तैयारियां रफ़्तार पकड़ रही हैं, भाजपा भी संगठन को लीक से हटाकर पटरी पर लाने में जुटी है. इसी कड़ी में एक बड़ी मुलाकात दिल्ली में हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की, और इस मुलाकात में 2027 का संकल्प साफ शब्दों में दोहराया गया.

शिष्टाचार भेंट नहीं, बड़ी रणनीति की बहस – खुद मौर्य ने बताया

केशव प्रसाद मौर्य ने ये मुलाकात खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सबके साथ शेयर की. साथ में अमित शाह के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्होंने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन हासिल किया.

लेकिन असली बात आगे है। मौर्य ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प समेत कई संगठनात्मक मुद्दों पर गहराई से चर्चा हुई. साथ ही उन्होंने अमित शाह के कीमती समय और मार्गदर्शन के लिए आभार भी जताया. यानी दिखावे पर चाहे “शिष्टाचार भेंट” लिखा हो, अंदर की बात चुनावी रणनीति ही थी.

भाजपा का चुनावी इंजन पहले ही गर्म है

यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में होने हैं, सितंबर में भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में भी 2027 की तैयारी पर चर्चा हुई थी. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे.

पार्टी का प्लान साफ है, बूथ स्तर तक संगठन को कस-कसकर मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को पूरी तरह एक्टिव किया जाए. इसके अलावा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सरकार के कामकाज और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की तैयारी भी की गई है. यानी चुनाव से पहले ही जमीनी मोर्चे पर पार्टी अपनी रिपोर्ट कार्ड ले जाने की तैयारी में है.

लक्ष्य साफ – हैट्रिक 

भाजपा ने 2027 चुनाव के लिए अपना लक्ष्य सार्वजनिक तौर पर रख दिया है। उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना. यानी हैट्रिक लगाने का एलान अब खुले मंच से हो चुका है. हालांकि, अंत में जो होगा, वो मतदाताओं की अंगुली ही तय करेगी।