UP Election 2027: कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, 2022 में 169 पर जब्त हुई थी जमानत

congress

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) की तैयारियों के बीच कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा से 181 सीटों की मांग की है। इन 181 सीटों पर कांग्रेस का 2022 का चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। दूसरी तरफ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्पष्ट किया है कि सीट बंटवारे को लेकर फिलहाल दोनों दलों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

181 में से 169 सीटों पर जब्त हो गई थी जमानत

कांग्रेस ने 2027 के चुनाव के लिए जिन 181 सीटों पर दावा ठोका है, उनके पिछले चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इन 181 सीटों पर कांग्रेस को कुल 3.84 फीसदी वोट मिले थे। इनमें से 169 सीटें ऐसी थीं, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे।

2022 के चुनाव में सिर्फ 2 सीटों पर मिली थी जीत

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 399 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उस चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन इतना निराशाजनक था कि 387 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी। पूरे राज्य में पार्टी को केवल 2.5 फीसदी वोट हासिल हुए थे।

कांग्रेस केवल दो सीटें जीतने में सफल रही थी। पार्टी ने रामपुर खास सीट पर 50.27 फीसदी और फरेंदा सीट पर 40.28 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा पार्टी केवल मथुरा, खैरागढ़, बिलग्राम, बछरावां, सरेनी, जगदीशपुर, किदवई नगर, गौरा, रुद्रपुर और पिंडरा जैसी चुनिंदा सीटों पर ही अपनी जमानत बचा पाई थी।

गठबंधन और सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का रुख

सीट शेयरिंग की इन चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया (INDIA) गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा, “एक-दूसरे का सम्मान करते हुए हम सीटों का तालमेल बिठा लेंगे और सबसे बेहतरीन उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने साफ किया कि अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है।

मांगी गई 181 सीटों पर 2022 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत:

  1. बेहट – 0.58%

  2. नकुड़ – 0.50%

  3. सहारनपुर नगर – 0.77%

  4. सहारनपुर – 0.47%

  5. रामपुर मनिहारान – 0.66%

  6. गंगोह – 0.72%

  7. थानाभवन – 0.36%

  8. शामली – 0.37%

  9. बुढ़ाना – 0.96%

  10. चरथावल – 0.43%

  11. पुरकाजी – 0.82%

  12. मीरापुर – 0.58%

  13. बढ़ापुर – 0.60%

  14. धामपुर – 0.39%

  15. नहटौर – 0.67%

  16. बिजनौर – चुनाव नहीं लड़ा

  17. मुरादाबाद ग्रामीण – 1.03%

  18. मुरादाबाद नगर – 1.66%

  19. कुंदरकी – 0.63%

  20. चंदौसी – 0.70%

  21. स्वार – 0.53%

  22. बिलासपुर – 4.15%

  23. मिलक – 1.25%

  24. धनौरा – 0.57%

  25. नौगावां सादात – 0.66%

  26. हसनपुर – 0.64%

  27. सिवालखास – 0.67%

  28. हस्तिनापुर – 0.66%

  29. मेरठ दक्षिण – 0.79%

  30. छपरौली – 0.59%

  31. बागपत – 0.57%

  32. लोनी – 0.65%

  33. मोदीनगर – 0.93%

  34. धौलाना – 0.81%

  35. हापुड़ – 1.30%

  36. गढ़मुक्तेश्वर – 0.70%

  37. दादरी – 1.52%

  38. जेवर – 1.38%

  39. सिकंदराबाद – 0.84%

  40. बुलंदशहर – 1.06%

  41. स्याना – 1.15%

  42. अनूपशहर – 5.58%

  43. शिकारपुर – 0.72%

  44. खुर्जा – 1.02%

  45. खैर – 0.60%

  46. कोल – 6.16%

  47. इगलास – 3.21%

  48. मांट – 0.57%

  49. मथुरा – 18.61%

  50. बलदेव – 0.92%

  51. आगरा ग्रामीण – 1.44%

  52. फतेहपुर सीकरी – 0.49%

  53. खेरागढ़ – 29.27%

  54. बाह – 0.65%

  55. टूंडला – 0.78%

  56. फिरोजाबाद – 0.45%

  57. बदायूं – 1.02%

  58. दातागंज – 1.02%

  59. मीरगंज – 2.32%

  60. नवाबगंज – 0.88%

  61. फरीदपुर – 0.86%

  62. बरेली कैंट – 1.16%

  63. आंवला – 1.20%

  64. पीलीभीत – 0.40%

  65. पूरनपुर – 0.77%

  66. तिलहर – 1.44%

  67. शाहजहांपुर – 0.62%

  68. पलिया – 1.91%

  69. गोला गोकर्णनाथ – 1.35%

  70. मोहम्मदी – 1.04%

  71. सीतापुर – 1.24%

  72. लहरपुर – 0.65%

  73. बिसवां – 1.97%

  74. सेवता – 1.34%

  75. महमूदाबाद – 0.80%

  76. सिधौली – 0.97%

  77. शाहाबाद – 0.67%

  78. बिलग्राम-मल्लावां – 22.32%

  79. बांगरमऊ – 2.60%

  80. मलिहाबाद – 0.89%

  81. बख्शी का तालाब – 2.84%

  82. सरोजनी नगर – 6.02%

  83. लखनऊ पूर्व – 1.74%

  84. मोहनलालगंज – 1.22%

  85. बछरावां – 27.13%

  86. तिलोई – 10.72%

  87. हरचंदपुर – 8.05%

  88. रायबरेली – 6.50%

  89. सलोन – 5.71%

  90. सरेनी – 19.71%

  91. ऊंचाहार – 4.71%

  92. जगदीशपुर – 32.71%

  93. गौरीगंज – 14.28%

  94. अमेठी – 7.42%

  95. सुल्तानपुर – 1.21%

  96. सदर – 2.03%

  97. लंभुआ – 0.92%

  98. फर्रुखाबाद – 0.98%

  99. औरैया – 0.58%

  100. अकबरपुर-रनियां – 0.78%

  101. बिल्हौर – 1.03%

  102. बिठूर – 1.84%

  103. गोविंदनगर – 13.67%

  104. किदवई नगर – 37.06%

  105. कानपुर कैंट – 7.01%

  106. घाटमपुर – 1.93%

  107. कालपी – 6.42%

  108. उरई – 1.72%

  109. झांसी नगर – 3.50%

  110. मऊरानीपुर – 1.20%

  111. महरौनी – 1.29%

  112. हमीरपुर – 6.26%

  113. राठ – 1.99%

  114. नरैनी – 0.84%

  115. मानिकपुर – 1.98%

  116. जहानाबाद – 1.86%

  117. बिंदकी – 2.95%

  118. अयाह शाह – 1.09%

  119. खागा – 2.68%

  120. रामपुर खास – 50.27%

  121. विश्वनाथगंज – 0.95%

  122. प्रतापगढ़ – 3.23%

  123. चायल – 1.81%

  124. फूलपुर – 0.66%

  125. करछना – 2.14%

  126. इलाहाबाद उत्तर – 13.40%

  127. इलाहाबाद दक्षिण – 1.16%

  128. बारा – 1.68%

  129. कोरांव – 10.34%

  130. कुर्सी – 0.97%

  131. जैदपुर – 10.32%

  132. दरियाबाद – 0.84%

  133. हैदरगढ़ – 1.74%

  134. बीकापुर – 1.82%

  135. कटेहरी – 0.83%

  136. बलहा – 0.99%

  137. नानपारा – 1.08%

  138. महसी – 2.24%

  139. उतरौला – 6.60%

  140. बलरामपुर – 1.25%

  141. गौरा – 18.31%

  142. शोहरतगढ़ – 10.67%

  143. हर्रैया – 0.91%

  144. महादेवा – 1.07%

  145. खलीलाबाद – 0.64%

  146. फरेंदा – 40.28%

  147. नौतनवा – 2.25%

  148. महाराजगंज – 2.23%

  149. पनियरा – 1.15%

  150. गोरखपुर ग्रामीण – 0.59%

  151. बांसगांव – 1.09%

  152. चिल्लूपार – 0.60%

  153. खड्डा – 1.11%

  154. फाजिलनगर – 1.03%

  155. रुद्रपुर – 17.14%

  156. देवरिया – 1.36%

  157. पथरदेवा – 0.97%

  158. रामपुर कारखाना – 0.97%

  159. सलेमपुर – 1.54%

  160. बरहज – 1.12%

  161. निजामाबाद – 1.24%

  162. मधुबन – 1.73%

  163. बेल्थरा रोड – 0.77%

  164. बलिया नगर – 1.07%

  165. बदलापुर – 0.80%

  166. जौनपुर – 4.89%

  167. जफराबाद – 1.00%

  168. जखनियां – 0.76%

  169. जहूराबाद – 0.63%

  170. मुगलसराय – 2.22%

  171. पिंडरा – 21.88%

  172. रोहनिया – 6.80%

  173. वाराणसी उत्तर – 1.26%

  174. वाराणसी कैंट – 9.76%

  175. ज्ञानपुर – 0.90%

  176. औराई – 1.20%

  177. छानबे – 1.82%

  178. मझवां – 1.39%

  179. मड़िहान – 2.08%

  180. रॉबर्ट्सगंज – 1.18%

  181. दुद्धी – 2.22%