Tej Pratap Yadav की गोद में बैठीं Sara Gurpal, डांस का VIDEO देख चौंके कंटेस्टेंट्स
भोजपुरी विवाद के बाद तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रहे हैं। शो में उनका वही बेफिक्र और मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि, कई मौकों पर उनका गुस्सैल तेवर भी सामने आया है। अब शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वह तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं। प्रोमो सामने आने के बाद इस सीन की खूब चर्चा हो रही है।
सारा गुरपाल के डांस से मचा हंगामा
नए प्रोमो की शुरुआत एक अनाउंसमेंट से होती है। लिफ्ट मोहतरमा की आवाज आती है और वर्कर्स से कहा जाता है कि उन्हें लग रहा था कि वे पार्टी में आए हैं, लेकिन यहां उन्हें ऑडिशन देना होगा।
इसके बाद ऐलान होता है कि सीजन का पहला ‘राइज’ होने वाला है और अब तेज प्रताप यादव को फैसला लेना है।
फिर सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर डांस करती हुई नजर आती हैं। डांस करते-करते वह तेज प्रताप की गोद में बैठ जाती हैं। यह देखकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आते हैं।
सारा इस दौरान तेज प्रताप को ‘क्यूटी’ कहती हैं। उनके इस अंदाज पर वहां मौजूद कुछ लोग शरमाते हुए अपना चेहरा छिपाने लगते हैं। इसके बाद गौतम गुलाटी भी फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर तेज प्रताप को इंप्रेस करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
पेंटहाउस में जाने के लिए होगा ऑडिशन
प्रोमो से साफ है कि शो में पेंटहाउस की एंट्री के लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी काबिलियत दिखानी होगी। इसके लिए उन्हें ऑडिशन देना पड़ेगा। जिस वर्कर का प्रदर्शन तेज प्रताप यादव को पसंद आएगा, उसे पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा। यानी इस टास्क में तेज प्रताप की पसंद काफी मायने रखेगी। हालांकि, प्रोमो के आखिर में माहौल अचानक बदलता हुआ नजर आता है। एक तरफ जहां शो में मस्ती और डांस देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी रोती हुई दिखाई देती हैं। अब उनके इमोशनल होने की वजह क्या है, इसका पता एपिसोड देखने के बाद ही चलेगा।
शो में पहले हफ्ते से तेज प्रताप का दबदबा
‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में हैं। शो के पहले हफ्ते में ही उन्होंने ‘अल्टिमेट रूलर’ का खिताब हासिल किया। शो में एंट्री के वक्त तेज प्रताप ने खुद की तुलना बरगद के पेड़ से की थी। उन्होंने कहा था कि शाखाएं भले ही हिलें, लेकिन जड़ें मजबूत रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पेंटहाउस पर सिर्फ कब्जा करने नहीं आए हैं, बल्कि वहां अपना ‘दरबार’ लगाएंगे और बेसमेंट में रहने वालों पर राज करेंगे। अब तक शो में उनका गेम इसी अंदाज में आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
