Parveen Hooda Gold: भारत की बेटी ने रचा इतिहास, 3-2 से जीतकर जीता Asian Games Gold
Parveen Hooda Gold: भारत की युवा बॉक्सर परवीन हुड्डा ने 2026 एशियन गेम्स में बड़ा कमाल कर दिखाया है। उन्होंने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन चिन से हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिर में परवीन ने 3-2 के स्कोर से बाजी मार ली और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
परवीन की इस जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 73 हो गई है। खास बात यह है कि वह एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का गोल्ड जीतने वाली भारत की तीसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं।
इससे पहले मैरी कॉम ने 2014 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। परवीन की जीत के साथ भारतीय महिला बॉक्सिंग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता था। उनकी जीत के बाद अब परवीन की सफलता ने भारत के लिए बॉक्सिंग में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक पक्का कर दिया है।
जापान में चल रहे 2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा। बॉक्सिंग के अलावा आर्चरी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
भारतीय महिला आर्चरी टीम ने साउथ कोरिया का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा खत्म करते हुए एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा मिक्स्ड रिकर्व टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
पुरुष रिकर्व टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल डाल दिया।
