लखनऊ में बन रहा सबसे ऊंचा फ्लाईओवर, 8 मंजिला इमारत जितनी होगी ऊंचाई

Untitled

यदि आप छह महीने बाद लखनऊ को देखेंगे तो शहर काफी बदला-बदला सा दिखेगा, क्योंकि लखनऊ में फ्लाईओवर, कॉरिडोर, ओवरब्रिज और सड़कों का ​जाल बिछ रहा है। दिपावली के मौके पर डालीगंज फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत इसका निर्माण हो रहा है। ये लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर होगा।

ऊंचाई करीब 25 मीटर।
सड़क से 8 मंजिला इमारत जितना ऊंची।
दो लेन का पुल।
1.1 किमी लंबा पुल।
2 मिनट में पूरा होगा डालीगंज तक सफर।
10 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा।

लखनऊ में कितने पुल और फ्लाईओवर

डालीगंज-पक्का पुल फ्लाईओवर
ला मार्टिनियर कॉलेज से G-20 रोड फ्लाईओवर
कैंट से शहीद पथ फ्लाईओवर
केसरीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज (कृष्णा नगर, मानक नगर)
अवध चौराहा अंडरपास, फ्लाईओवर
लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (शहीद पथ से बनी, नवाबगंज)
कुकरैल-निशातगंज बांध 4 लेन ओवरब्रिज
हनुमान सेतु के पास 2 लेन ओवरब्रिज
चारबाग से राजाजीपुरम एलिवेटेड कॉरिडोर
पिपराघाट-शहीद पथ से सुल्तानपुर रोड 4 लेन ओवरब्रिज

डालीगंज फ्लाईओवर पर चढ़ने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए टीले वाली मस्जिद के पास एक सर्किल भी बनेगा। मरी माता मंदिर के पास रोटरी में बदलाव होगा। वहां 4 लेन का पैसेज बनेगा।