September 15, 2026

श्रीलंका से क्यों छीनी गई Women’s Champions Trophy की मेजबानी? जानिए पूरा मामला

Indian Independence Day - concepts

National Flag of India

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट के पहले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को सौंप दी है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी में होना तय हुआ है, जिसमें दुनिया की छह शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी, लेकिन बोर्ड के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप और चुनाव टलने के चलते आईसीसी ने मेजबानी छीन ली। इस फैसले से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये से अधिक) के वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच भारत पर लगी मुहर आईसीसी ने श्रीलंका से मेजबानी वापस लेने के बाद नए वेन्यू के लिए भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के विकल्पों पर विचार किया था। गहन समीक्षा के बाद भारत के नाम को अंतिम मंजूरी दी गई। यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के लिए एक बड़ा आर्थिक और प्रशासनिक झटका माना जा रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका से किसी बड़े वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी गई हो। साल 2023 में भी सरकारी हस्तक्षेप के नियमों के उल्लंघन पर आईसीसी ने अंडर-19 पुरुष विश्व कप की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी थी।

श्रीलंका क्रिकेट में क्या है प्रशासनिक संकट? श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से चुनाव टल रहे हैं और वर्तमान में इसका कामकाज सरकार द्वारा गठित एक ‘ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी’ देख रही है। आईसीसी के संविधान के अनुसार किसी भी सदस्य बोर्ड के आंतरिक कामकाज और प्रशासन में सरकार का सीधा दखल प्रतिबंधित है।

आईसीसी ने साफ किया है कि जब तक श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासनिक और गवर्नेंस से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक एसएलसी के अधिकारी आईसीसी की आधिकारिक बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे।

टूर्नामेंट की तारीखें और फॉर्मेट आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी का यह उद्घाटन संस्करण 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा।

  • शामिल टीमें: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका।

  • मैच फॉर्मेट: सभी छह टीमों के बीच राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले होंगे।

  • खिताबी भिड़ंत: पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।