11 वें नंबर पर आया और सबको हिला दिया, इस भारतीय बॉलर ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिकेट में माना जाात है कि 11 नंबर वाला बैट्समैन तो बस आया-राम, गया-राम होता है। आया, 2 गेंद खेली, आउट हो गया। पर गुरुवार को सौराष्ट्र के एक बॉलर ने इस कहावत की ऐसी-तैसी कर दी। उस बॉलर का नाम है जयदेव उनादकट। पेशे से बॉलर। मगर जब यही बॉलर बल्ला लेकर 11वें नंबर पर उतरा तो सबको हिला दिया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। उन्होंने यह करिश्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सौराष्ट्र के लिए किया।
जयदेव उनादकट मैदान पर उतरे तो होने लगी रनों की बारिश
तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए 192 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र के बैट्समैन ताश के पत्तों की तरह ढहते चले गए। एक समय पर सौराष्ट्र की टीम 92 रन बना सकी थी और उसके 9 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद उनादकट मैदान में उतरे और मैदान पर रनों की बारिश करा दी। 26 गेंद, 40 रन जड़ दिए तो विरोधी टीम के होश उड़ गए। टी20 क्रिकेट की हिस्ट्री में पहली बार किसी प्लेयर ने 11वें नंबर पर इतने रन बनाए।
6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले ऐसा ही करिश्मा इंग्लैंड के डैनी ब्रिग्स ने कर दिखाया था। 2020 में वह बैश लीग खेल रहे थे। यह मैच एडिलेड में चल रहा था। तब उन्होंने 18 गेंद में 35 रन जड़े थे। 6 साल तक कोई उस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंचा। पर उनादकट ने आकर उसे तोड़ दिया। खास यह है कि उनादकट 224 टी20 मैच खेल चुके हैं। 271 विकेट ले चुके हैं। पूरी जिंदगी बॉलिंग की है। बैटिंग में कुल 624 रन ही बनाए हैं, जिसमें एक हाफ सेंचुरी भी है।
