क्या सचिन के बेटे से आगे वीरेंद्र सहवाग का बेटा आर्यवीर? छक्के और चौकों की करा दी बारिश

आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली अंडर-19 के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ 173 रन की पारी खेली।

आर्यवीर सहवाग ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में 143 गेंदों पर 173 रन बनाए।

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने कमाल कर दिया। विनू मांकड़ ट्रॉफी एलिट टूर्नामेंट में बल्ले से छक्कों की बारिश करा दी। वह दिल्ली अंडर-19 के लिए खेल रहे थे। उन्होंने चंडीगढ़ के ख़िलाफ़ 173 रन ठोक डाले, और वह भी सिर्फ 143 गेंदों में। नतीजतन, दिल्ली 289 रन तक पहुंच पाई। आपको बता दें कि हालिया, आर्यवीर को दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके पहले कर्नाटक के खिलाफ 32 रनों की पारी खेली थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

आर्यवीर ने टॉस जीता तो पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, और अर्नव बग्गा के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। हालांकि बग्गा 47 रन ही बना सके और आउट हो गए। एक समय दिल्ली की टीम का स्कोर 81 रन पर 4 विकेट था। पर अचानक की उनका स्कोर 179/4 तक पहुंचा। फिर, पांचवें विकेट के लिए आर्यवीर और शांतनु यादव के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई।

8 छक्के और 4 चौकों की आतिशी पारी

आर्यवीर मैच के आखिरी ओवरों तक मैदान में जमे रहें। 46वें ओवर में 173 रन बनाएं। जिसमें 8 छक्के और 19 चौके शामिल हैं। आर्यवीर के स्कोर की वजह से ही दिल्ली 50 ओवर में छह विकेट पर 289 रन के तक पहुंच सकी।

रुपेश ने ठोंका जवाबी शतक

दिल्ली की टीम की स्कोर का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की तरफ से रुपेश का बल्ला भी मैदान में खूब चला। उन्होंने भी शतक ठोंका। पहले विकेट के लिए मीत दहिया के साथ 175 रन बनाए। हालांकि दहिया 63 रन ही बना सके।