SC पहुंची राहुल गांधी की टीम, 11 नेताओं की याचिका दाखिल, मंगलवार को CJI कर सकते हैं सुनवाई

court-585x390

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ (इंडिया) के अन्य बड़े नेताओं की कानूनी टीम ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली और कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक संयुक्त याचिका दाखिल की है।

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने इस याचिका को दर्ज कर लिया है, जिसका डायरी नंबर 64196/2026 है। जानकारी के अनुसार, यह याचिका सोमवार (12 अक्टूबर 2026) को शाम 4:37 बजे फाइल की गई है।

कल हो सकती है सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को स्पष्ट निर्देश दिया है कि राहुल गांधी की इस याचिका से जुड़ी फाइलिंग प्रक्रिया आज ही पूरी कर ली जाए। यदि याचिका में कोई तकनीकी कमी (Defect) है, तो उसे तुरंत दूर किया जाए ताकि इसे मंगलवार (कल) सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सके।

पूरी संभावना है कि मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई करेगी।

कौन-कौन हैं याचिकाकर्ता?

यह याचिका केवल राहुल गांधी की नहीं है, बल्कि विपक्षी INDIA गठबंधन के 11 प्रमुख नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं:

  1. राहुल गांधी

  2. मल्लिकार्जुन खरगे

  3. सौगत रॉय

  4. अखिलेश यादव

  5. तेजस्वी प्रसाद यादव

  6. संजय राउत

  7. एम.ए. बेबी

  8. डी. राजा

  9. महुआ माजी

  10. सुप्रिया सुले

  11. ई.टी. मोहम्मद बशीर

इन सभी याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील प्रसन्ना एस. (Prasanna S. – 2919) मामले की पैरवी कर रहे हैं।

चुनाव आयोग और 3 अधिकारी बने प्रतिवादी

इस याचिका में कुल चार पक्षों को प्रतिवादी (Respondents) बनाया गया है। इसमें पहला नाम भारतीय चुनाव आयोग (ECI) का है, जबकि अन्य तीन प्रतिवादी चुनाव आयोग के अधिकारी हैं:

  1. ज्ञानेश कुमार

  2. सुखबीर सिंह संधू

  3. विवेक जोशी

क्या है याचिका का मुख्य मुद्दा?

हालांकि, याचिका की पूरी कॉपी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में हाल के चुनावों में हुई कथित अनियमितताओं, वोटर लिस्ट सुधार प्रक्रिया और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अहम मुद्दों का जिक्र होने की उम्मीद है।