9-2 से पीछे था भारत का पहलवान, फिर पलटा पूरा मैच; सुजीत कलकल ने जीता Gold

Sujeet Kalkal Gold

Sujeet Kalkal Gold: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

सुजीत का फाइनल मुकाबला ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव से हुआ। मुकाबले की शुरुआत में सुजीत कुछ पीछे नजर आए, लेकिन उन्होंने जल्द ही जोरदार वापसी की।

दोनों पहलवानों के बीच आखिरी तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सुजीत ने दबाव के बीच अपना खेल संभाला और आखिर में 10-9 से मुकाबला जीत लिया।

इस जीत के साथ सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया।

 

—– अपडेट जारी है ।