September 20, 2026

हवन-पूजन के साथ मनाया गया PM मोदी का जन्मदिन, UPCLDF चेयरमैन यशवीर सिंह ने गुलगुला बांटकर दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: राजधानी स्थित उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर खास आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-पूजन कराया गया और उसके बाद गुलगुला वितरित करने का कार्यक्रम शुरू हुआ। उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. (UPCLDF) चेयरमैन यशवीर सिंह भी गुलगुला वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस मौके पर यशवीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत, एक भारत-श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे मिशनों के शिल्पकार हैं। उन्होंने देश को विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। साथ ही उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली नेताओं में गिना जाता है।

pm modi birthday

कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद?
इस हवन-पूजन कार्यक्रम में भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित खास तौर पर मौजूद रहे। इनके अलावा पिछड़ा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने भी इस आयोजन में शिरकत की। साथ ही भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।