September 15, 2026

राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह बने पिछड़ा वर्ग आयोग की एडवाइजरी कमेटी के मेंबर

rajendra singh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए एक नई सलाहकार समिति के गठन का ऐलान किया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह को इसी एडवाइजरी कमेटी का मेंबर नामित किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

▪️ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति की गहन जांच के लिए यह आयोग बनाया गया था।

▪️ राज्य सरकार ने 18 मई 2026 को अधिसूचना संख्या 1274/33-3-2026 जारी कर आयोग का गठन किया था।

▪️ अब आयोग को सटीक सुझाव देने के मकसद से एक एडवाइजरी कमेटी बनाई गई है।

▪️ इसी कमेटी में सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया है।