September 15, 2026

CWC का 9 राज्यों में गंभीर बाढ़ का अलर्ट: बिहार, यूपी और एमपी में हालात बेकाबू

nepal-flash-flood-1788006817

सेंट्रल वॉटर कमीशन (CWC) ने देश के 9 राज्यों में गंभीर बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। CWC की बाढ़ पूर्वानुमान और निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम समेत कई राज्यों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के 3 स्टेशनों पर बाढ़ की स्थिति ‘अत्यंत गंभीर’ (Extreme Flood Situation) श्रेणी में पहुंच गई है।

देशभर में फ्लड फोरकास्टिंग स्टेशनों का हाल रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में नदियों के जलस्तर को लेकर स्थिति इस प्रकार है:

  • गंभीर स्थिति (63 स्टेशन): बिहार में 39, उत्तर प्रदेश में 14, झारखंड में 3, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम में 2-2 तथा उत्तराखंड में 1 स्टेशन गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है।

  • सामान्य से अधिक (68 स्टेशन): उत्तर प्रदेश में 26, बिहार में 16, असम में 9, मध्य प्रदेश में 6, पश्चिम बंगाल में 3, राजस्थान और झारखंड में 2-2 तथा हरियाणा में 1 स्टेशन पर जलस्तर सामान्य से ऊपर चल रहा है।

बिहार: पटना में गंगा का रौद्र रूप बिहार में गंगा नदी सबसे ज्यादा तबाही मचा रही है:

  • CWC नेटवर्क के अनुसार, पटना जिले के गांधीघाट, हाथीदह और पंडारक स्टेशनों पर स्थिति ‘अत्यंत गंभीर’ बनी हुई है। पटना में 7 सितंबर तक यह स्थिति जस की तस रहने की आशंका है।

  • मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तरी सहायक नदियों से भारी मात्रा में पानी आने के कारण 8 सितंबर 2026 तक बक्सर, सारण, वैशाली, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर जिलों में गंगा का जलस्तर स्थिर रहने या बढ़ने की संभावना है, जिससे गंभीर बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश: अगले 2-3 दिनों तक भारी खतरा यूपी में भी कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं:

  • सोन, घाघरा और मुख्य गंगा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है।

  • सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी और अयोध्या जिलों में आगामी 2 से 3 दिनों तक बाढ़ के हालात गंभीर बने रहने की आशंका है। माताटीला में भी 7 सितंबर तक पानी का बहाव बेहद तेज रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश: नदियों में उफान, बांधों में बढ़ा इन्फ्लो मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और नदियों के उफान ने मुसीबत बढ़ा दी है:

  • सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, छतरपुर और पन्ना जिलों में तेज बहाव जारी है।

  • इसके साथ ही बेतवा, आसन, केन, उर्मिल और कुंवारी नदियों में भी जलप्रवाह काफी तेज है। सीधी, सिंगरौली और रीवा जिलों में टोंस, सोन, गोपद और मयार नदियों में भी तेज बहाव बना हुआ है (हालांकि जलस्तर में कमी का रुझान है)।

  • बरगी, इंदिरा सागर, राजघाट और मड़ीखेड़ा जैसे प्रमुख बांधों में पानी की आवक (इन्फ्लो) बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है।