UP BJP: 2027 से पहले भाजपा ने कसी कमर, क्षेत्रीय टीमों का ऐलान; देखें पूरी लिस्ट
UP BJP Regional Team: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अपनी नई क्षेत्रीय टीमों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से जारी सूची में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कानपुर क्षेत्र में 38 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा के कानपुर क्षेत्र की नई टीम में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के नेतृत्व में कुल 38 कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 14 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने क्षेत्रीय संगठन में जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा किया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए क्षेत्रीय टीमों का गठन काफी अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की उम्मीद है।
गोरखपुर से काशी तक नई टीम का ऐलान
भाजपा ने सिर्फ कानपुर क्षेत्र में ही बदलाव नहीं किया है। पार्टी ने गोरखपुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और काशी क्षेत्र के लिए भी क्षेत्रीय टीमों की घोषणा की है। इन क्षेत्रों में भी कई कार्यकर्ताओं को संगठन के अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की रणनीति को देखते हुए इन क्षेत्रीय पदाधिकारियों की भूमिका आने वाले समय में महत्वपूर्ण रहने वाली है। संगठन को सक्रिय रखने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना नई टीम के सामने प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट
