कांग्रेस के 39 संभावित प्रत्याशियों की सूची वायरल, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल

congress

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के मध्य कांग्रेस के 39 संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक की कई अहम विधानसभा सीटों के लिए संभावित दावेदारों के नाम सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम हैं जो अपने क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय हैं। कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी इस सूची को पूरी तरह खारिज करने के बजाय इसे पार्टी स्तर पर की जाने वाली चुनावी तैयारी और शुरुआती होमवर्क से जोड़कर देख रहे हैं।

नोएडा, जेवर और गाजियाबाद की सीटों पर खास चर्चा

वायरल सूची में गौतमबुद्ध नगर की नोएडा और जेवर विधानसभा सीटों के नामों को लेकर विशेष चर्चा है। नोएडा से रामकुमार तंवर (सूची में राजकुमार तंवर) और दिनेश अवाना (सूची में दिनेश अयाना) को संभावित दावेदार बताया गया है। जेवर सीट से अजय छोकर और सतीश शर्मा का नाम शामिल है।

गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से मांगेराम त्यागी और गाजियाबाद सीट से डॉली शर्मा का नाम सूची में दर्ज है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का नाम प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से शामिल है।

कांग्रेस के 39 संभावित उम्मीदवारों की वायरल सूची

क्र. जिला विधानसभा संख्या विधानसभा क्षेत्र श्रेणी संभावित उम्मीदवार 1 संभावित उम्मीदवार 2
1 सहारनपुर 6 रामपुर मनिहारान एससी ओमपाल सिंह पवन मौर्य
2 शामली 9 थाना भवन सामान्य राव वारिस अली जावेद राव
3 मुजफ्फरनगर 14 मुजफ्फरनगर सामान्य सुभाष शर्मा —
4 मुरादाबाद 28 मुरादाबाद नगर सामान्य हाजी रिजवान कुरैशी —
5 रामपुर 36 बिलासपुर सामान्य संजय कपूर —
6 मेरठ 47 मेरठ कैंट सामान्य अखिल कौशिक —
7 बागपत 50 छपरौली सामान्य डॉ. यूनुस चौधरी —
8 गाजियाबाद 55 साहिबाबाद सामान्य मांगे राम त्यागी —
9 गाजियाबाद 56 गाजियाबाद सामान्य डॉली शर्मा —
10 गौतमबुद्ध नगर 61 नोएडा सामान्य राजकुमार तंवर दिनेश अयाना
11 गौतमबुद्ध नगर 63 जेवर सामान्य अजय छोंकर सतीश शर्मा
12 मथुरा 82 मांट सामान्य पंडित श्याम सुंदर शर्मा —
13 मथुरा 83 गोवर्धन सामान्य राजकुमार रावत गौरव सिंह ठाकुर
14 मथुरा 84 मथुरा सामान्य प्रदीप माथुर —
15 मथुरा 85 बलदेव एससी बलवीर प्रधान विनोद दिवाकर
16 आगरा 92 खेरागढ़ सामान्य रामनाथ सिकरवार —
17 फिरोजाबाद 95 टूंडला एससी डॉ. बीएस गौतम शांति दास शंखवार
18 हरदोई 159 बिलग्राम-मल्लावां सामान्य शुभाष पाल —
19 लखनऊ 173 लखनऊ पूर्व सामान्य मुकेश चौहान —
20 लखनऊ 175 लखनऊ कैंट सामान्य नकुल दुबे —
21 रायबरेली 181 सलोन एससी शत्रोहन सोनकर —
22 अमेठी 184 जगदीशपुर एससी विजय पासी —
23 कानपुर नगर 212 गोविंदनगर सामान्य जेपी पाल —
24 कानपुर नगर 215 किदवई नगर सामान्य विकास अवस्थी —
25 कानपुर नगर 217 महाराजपुर सामान्य धर्मराज सिंह चौहान संदीप शुक्ला
26 जालौन 221 उरई एससी बृजलाल खाबरी —
27 झांसी 223 झांसी नगर सामान्य डॉ. सुधांशु द्विवेदी —
28 प्रतापगढ़ 244 रामपुर खास सामान्य आराधना मिश्रा मोना —
29 प्रयागराज 262 प्रयागराज उत्तर सामान्य अनुग्रह नारायण सिंह —
30 बाराबंकी 272 हैदरगढ़ एससी पीएल पुनिया —
31 बहराइच 285 महसी सामान्य डॉ. राजेश तिवारी —
32 गोंडा 301 गौरा सामान्य राम प्रताप सिंह —
33 महाराजगंज 315 फरेंदा सामान्य वीरेंद्र चौधरी —
34 महाराजगंज 316 नौतनवा सामान्य अमरमणि त्रिपाठी —
35 कुशीनगर 333 कुशीनगर सामान्य रविंद्र विश्वकर्मा उर्फ राधे अंशुमान त्रिपाठी
36 देवरिया 336 रुद्रपुर सामान्य अखिलेश प्रताप सिंह —
37 बलिया 361 बलिया नगर सामान्य ओम प्रकाश पांडेय ओम प्रकाश तिवारी
38 वाराणसी 384 पिंडरा सामान्य अजय राय —
39 वाराणसी 390 वाराणसी कैंट सामान्य प्रिंस राय खगोलन अनिल श्रीवास्तव

सूची की टाइमिंग और पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल को लेकर जारी बातचीत के समय इस सूची के सार्वजनिक होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गठबंधन की बातचीत में सीटों की दावेदारी सबसे प्रमुख विषय होती है, इसलिए संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने को महज संयोग नहीं माना जा रहा।

कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने भी माना है कि वायरल सूची को पूरी तरह मनगढ़ंत नहीं कहा जा सकता। उनके मुताबिक, चुनाव से पहले पार्टी स्तर पर अलग-अलग सीटों पर सक्रिय नेताओं, उनकी राजनीतिक पकड़, संगठन में भूमिका और चुनाव लड़ने की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। वायरल सूची इसी शुरुआती कवायद का हिस्सा हो सकती है।