September 15, 2026

केरल के त्रिशूर में दर्दनाक हादसा: कार और लॉरी की जोरदार टक्कर, 8 छात्रों की मौत

keral

केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार आठ छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कैपमंगलम के पास पनम्बिकुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, छात्रों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से जा टकराई, जिससे यह हादसा हुआ।

रात 11:40 बजे हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव दल (Fire Force) ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया और त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

तमिलनाडु के रहने वाले थे छात्र प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार तमिलनाडु में पंजीकृत थी और उसमें सवार सभी लोग छात्र थे, जो पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह कार गुरुवायूर की ओर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।