AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान पर घमासान: बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन से की भारत की तुलना, बीजेपी बोली- कांग्रेस चाहती है ‘Regime Change’

rahul

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के एक बयान को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। नेहा बोरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन का जिक्र करते हुए कह रही हैं कि इस आंदोलन ने भारत के नौजवानों को भी रास्ता दिखाया है। इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

बांग्लादेश आंदोलन से भारत के नौजवानों को प्रेरणा: नेहा बोरा

वायरल वीडियो में नेहा बोरा यह कहती नजर आ रही हैं कि देश में जो Gen-Z मूवमेंट दिखाई दे रहा है, उसकी शुरुआत पहले बांग्लादेश में हुई थी। उन्होंने बांग्लादेश के इस आंदोलन को लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि आज भारत के सामने भी यही समान मुद्दे हैं।

बीजेपी का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला

नेहा बोरा के इस बयान को आधार बनाते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनका पूरा ‘पॉलिटिकल इकोसिस्टम’ केवल राजनीतिक विरोध नहीं करना चाहता, बल्कि भारत में ‘Regime Change’ (सत्ता परिवर्तन) लाना उसका मुख्य मकसद है।

बीजेपी ने नेहा बोरा को ‘राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल’ करार देते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष भारत में भी बांग्लादेश जैसी अराजकता और परिस्थितियां पैदा करना चाहता है। इसके साथ ही बीजेपी ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के उस पुराने बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने खून से सनी क्रांति की बात कही थी। पार्टी का कहना है कि इन बयानों से साफ है कि यह पूरा इकोसिस्टम देश में अशांति फैलाना चाहता है।