यूपी में 144 DSP-ACP इधर से उधर, कमिश्नरेट में भी बदली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के मुताबिक, 10 आईपीएस (IPS) और 18 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।
इस फेरबदल में लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को बदला गया है।

लखनऊ और गाजियाबाद कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कई अहम बदलाव किए गए हैं। आईपीएस अधिकारी किरण यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), NNTF मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
पुनीत द्विवेदी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, सोनभद्र से मार्विस टॉक को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में शैव्या गोयल को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

नोएडा, आगरा और अन्य जिलों में तबादले
-
नीतू: वाराणसी से गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट भेजी गई हैं।
-
शिवा सिंह: कानपुर से आगरा तबादला किया गया है।
-
आदित्य: आगरा पुलिस कमिश्नरेट से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बदायूं बनाए गए हैं।
-
पुष्कर वर्मा: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से फतेहगढ़ भेजे गए हैं।
-
भव्य दीक्षा अरुण: शाहजहांपुर से पीटीएस मेरठ भेजा गया है।
