पहले दिन सिर्फ 10 लाख, फिर 425 करोड़ पार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का खेल बदल दिया

hanuman ansh

किसी फिल्म की पहले दिन की कमाई देखकर उसके पूरे सफर का अंदाजा लगाना हमेशा सही नहीं होता। ‘हनुमान अंश’ को लेकर सामने आए आंकड़े भी कुछ ऐसी ही कहानी बताते हैं। पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा अब उसकी ओपनिंग नहीं, बल्कि रिलीज के कई हफ्ते बाद हुए कारोबार को लेकर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी इन दो हफ्तों में ही इसकी कमाई 170.50 करोड़ रुपये रही।

पहले दो हफ्ते सुस्ती, तीसरे हफ्ते से बदली तस्वीर

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं। कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। फिल्म का बजट करीब 1.8 करोड़ रुपये बताया गया है।

शुरुआत में इसका बॉक्स ऑफिस सफर कमजोर रहा। पहले दिन 10 लाख रुपये की कमाई हुई और अगले दो हफ्तों तक भी रफ्तार धीमी बनी रही। इसी वजह से इसे फ्लॉप माना जाने लगा था।

लेकिन, तीसरे हफ्ते से कलेक्शन बढ़ना शुरू हुआ। इसके बाद फिल्म की कमाई का सिलसिला इतना लंबा चला कि रिलीज के दो महीने बाद भी इसके आंकड़े चर्चा में हैं।

पांचवें और छठे हफ्ते को लेकर बड़े रिकॉर्ड का दावा

‘हनुमान अंश’ के पांचवें हफ्ते के 90.25 करोड़ रुपये के कारोबार को हिंदी सिनेमा में इस हफ्ते की सबसे बड़ी कमाई बताया गया है। इसी तरह छठे हफ्ते के 80.25 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को भी रिकॉर्ड कहा जा रहा है। फिलहाल, फिल्म की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि इसकी बड़ी कमाई शुरुआती दिनों के बजाय बाद के हफ्तों में बताई जा रही है।

61वें दिन भी एक करोड़ की कमाई

आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 61 दिनों में भारत में 326.48 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 425.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 61वें दिन भी एक करोड़ रुपये की कमाई बताई गई है।

इसी घरेलू कलेक्शन के आधार पर इसे 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कहा जा रहा है। अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों को पीछे छोड़ने का दावा भी है।