PM Modi के 25 साल पूरे, बोले-हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा…मैं मिशन के लिए जीता हूं

pm modi

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को ‘हेड ऑफ द गवर्नमेंट’ के तौर पर अपने 25 साल पूरे किए। इसी दिन 2001 में उन्होंने गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली थी। इसका जिक्र करते हुए वह बोले कि गुजरात के सीएम के रूप में शपथ लेते समय उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन ऐसा समय भी आएगा। वह दिल्ली में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

भारत की डेमोक्रेसी और कांस्टीट्यूशन के प्रति जताया आभार

भारत की डेमोक्रेसी और कांस्टीट्यूशन के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने अपने अचीवमेंट को जनता का विश्वास और आशीर्वाद का नतीजा बताया। बीजेपी और एनडीए के साथ खड़े सियासी दलों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह देश की जनता के सामने सिर झुकाकर नमन करते हैं। जनता ने उन्हे अपनी सेवा का अवसर दिया, चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव, उन पर विश्वास जताया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह उन्होंने देश की 140 करोड़ आबादी के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है। उनकी कामना है कि वह देश के लिए ज्यादा मेहनत कर सकें और लोागें की सेवा कर सके।

जनता ही जनार्दन

पीएम मोदी बोले कि आज वह जिस जगह पर हैं, वह देश की जनता की वजह से हैं। उनके लिए जनता ही जनार्दन है। देश उन्हें बहुत कुछ दिया है। भले ही आपके पास संसाधन और साधन सीमित हों, पर आपने सपने बड़े होने चाहिए। उन्होंने बुद्ध से लेकर स्वामी विवेकानन्द तक की वैचारिक परंपरा का भी उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर बीजेपी के वर्कर्स और स्वयंसेवकों को भी सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन यादों को दोहराने का नहीं, बल्कि संकल्पों को मजबूत करने का दिन। यह समय उन वादों और इरादों को दोहराने का है। जिसमें देश के लिए बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प हो।