पहले हिरासत, अब FIR… राहुल-प्रियंका पर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस?

rahul priyanka

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर मंगलवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाले गए मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप है. आपको बता दें कि राहुल और प्रियंका के अलावा पुलिस ने इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को मंगलवार की रात में हिरासत में लिया था।

आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे से ज्यादा समय तक बैठे रहें राहुल और प्रियंका

दरअसल, इंडिया गठबंधन के नेता मंगलवार को संसद भवन परिसर से निर्वाचन आयोग की तरफ मार्च निकाल रहे थे। उसी दरम्यान राहुल और प्रियंका आकाशवाणी परिसर में घुस गए। हालांकि उनका मकसद निर्वाचन आयोग के आफिस की तरफ जाना था। पर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। ये नेता आकाशवाणी में 8 घंट से ज्यादा समय तक बैठे रहें। फिर बाद में पुलिस ने इनको हिरासत में लिया था।

आकाशवाणी परिसर में रात भर प्रदर्शन की मंजूरी नहीं

उधर, पुलिस ने राहुल और प्रियंका को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि आकाशवाणी परिसर में रात भर प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी जा सकती। नेताओं को परिसर से जाने को कहा गया। जब नेताओं ने परिसर छोड़ने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में घंटों में उन्हें छोड़ भी दिया गया।

चुनाव आयोग जाकर विराध दर्ज कराना चाहते थे राहुल प्रियंका

राहुल गांधी का कहना था कि वह निर्वाचन आयोग जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। पर उन्हें वहां तक जाने नहीं दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने इस पर अपना मत स्पष्ट किया है। आयोग की तरफ से बाकायदा एक पत्र जारी कर बताया गया है कि आयोग से किसी सियासी दल या उनके प्रतिनिधि ने शाम 4 बजे तक मिलने का समय नहीं मांगा था।