भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान: रचिन रवींद्र हुए बाहर, घातक तेज गेंदबाज की हुई वापसी

ind vs nz

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों प्रारूपों (Test, ODI, T20I) में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (Blackcaps) ने भारत के खिलाफ आगामी 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है।

इस स्क्वाड में चोट के कारण स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) और बेन सियर्स को जगह नहीं मिली है, जबकि तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) की एक साल से अधिक समय के बाद टीम में शानदार वापसी हुई है।

एडम मिल्ने और माइकल ब्रेसवेल की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप में चोट के कारण बाहर रहने वाले ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल भी इस सीरीज के लिए कीवी टीम में वापस लौट आए हैं। रचिन रवींद्र कुछ दिनों पहले ही चोटिल हो गए थे, जिस कारण उन्हें स्क्वाड से बाहर रखना पड़ा। न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में होगी।

न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड:

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नेथन स्मिथ।

भारत-न्यूजीलैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर तक चलेगी।

तारीख मैच टीमें जगह
22 अक्टूबर 2026 पहला T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंड हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर 2026 दूसरा T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंड हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर 2026 तीसरा T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंड हनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
30 अक्टूबर 2026 चौथा T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंड ईडन पार्क, ऑकलैंड
1 नवंबर 2026 पांचवां T20I मैच भारत vs न्यूजीलैंड सेडन पार्क, हैमिल्टन

7 तेज गेंदबाज क्यों? हेड कोच ने बताया असली कारण

न्यूजीलैंड की इस 16 सदस्यीय टीम में 7 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। टीम सिलेक्शन को लेकर न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर (Rob Walter) ने इसकी असली वजह बताई है।

कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता मैच जीतना और मैदान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना है। लेकिन, हमें यह भी ध्यान में रखना होगा कि आने वाले महीनों में हमें काफी सारा क्रिकेट खेलना है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास तेज गेंदबाजी में इतनी गहराई और विकल्प मौजूद हैं। हम इस सीरीज के दौरान अपने सभी 16 सदस्यों का सही ढंग से उपयोग करने की कोशिश करेंगे, ताकि गेंदबाजों के वर्कलोड को अच्छे से मैनेज किया जा सके।”