September 20, 2026

IND vs Japan : जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जीतते ही सेमीफाइनल में एंट्री

india vs japan

एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना जापान से हो रहा है, और यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। अगर आज की जीत भारत के नाम रही, तो टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। खास बात यह है कि पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, और अब बारी है टीम इंडिया की।

क्वार्टर फाइनल में हरमनप्रीत की अगुवाई में उतरी टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम आज जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेल रही है। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना जापान से हो रहा है। टॉस भारत के पक्ष में गया और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यानी टीम इंडिया अब बाद में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा करेगी।

गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही है टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी दावेदारों में गिना जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है टीम का हालिया शानदार प्रदर्शन।

एशिया कप जीतकर पहुंची है भारतीय टीम
गौरतलब है कि टीम इंडिया एशियन गेम्स में उतरने से पहले एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को मात देकर ट्रॉफी जीती थी। इस टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया, तो वहीं गेंदबाजी में श्रीचरणी की फिरकी के आगे विरोधी बल्लेबाज बेबस नजर आए। इसी वजह से टीम का मनोबल फिलहाल काफी ऊंचा है।

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन/स्क्वॉड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और श्रेयंका पाटिल।

जापान महिला टीम का स्क्वॉड
हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन और अयाका काटो-स्टैफोर्ड।