त्योहारों पर दिखना है खूबसूरत लेकिन भारी कपड़े नहीं हैं पसंद? आलिया भट्ट के इस लुक से लें इंस्पिरेशन
त्योहारों के मौसम में हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना चाहता है, लेकिन भारी-भरकम कपड़ों और लाउड मेकअप को हर बार कैरी करना आसान नहीं होता। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन कुछ ऐसा ढूंढ़ रही हैं, जो पहनने में कम्फर्टेबल हो और देखने में भी खूबसूरत लगे, तो आलिया भट्ट का ये लुक आपके लिए बेस्ट है।
इस लुक में आलिया ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए उनके इस एथनिक लुक को डिकोड करते हैं और जानें कि आप कैसे इसे स्टाइल कर सकती हैं।
पीले रंग का खूबसूरत सूट
आलिया ने ये लुक अपनी एक फिल्म के प्रोमोशन के लिए स्टाइल किया था। उन्होंने एक खूबसूरत पीले रंग का अनारकली सूट पहना, जिसपर हल्का और बारीक गोल्डन कढ़ाई का काम किया गया था। इस आउटफिट की सबसे खास बात है कि यह दिखने में न तो बहुत ओवर-द-टॉप है और काफी खूबसूरत भी है। इस सूट की मिनिमल और सटल एम्ब्रॉयडरी त्योहारों और पूजा-पाठ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
हेयरस्टाइल और मेकअप
अपने लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाए रखने के लिए आलिया ने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ सामने के बालों की ब्रेड्स बनाईं और बाकी बालों को खुला छोड़ दिया। यह हेयर स्टाइल उनके चेहरे को साफ और खूबसूरत लुक दे रहा था।
मेकअप भी आलिया ने काफी नेचुरल रखा था। उन्होंने आंखों पर न्यूड ब्राउन आईशैडो का इस्तेमाल किया था और पलकों को वॉल्यूम देने के लिए मस्कारा लगाया था। इसके बाद उन्होंने गालों पर फ्रेशनेस के लिए पीच ब्लश और होंठों पर भी न्यूड रंग की लिपस्टिक लगाई थी। ये पूरा लुक काफी ग्लोइंग और सटल लग रहा था। लुक को ट्रेडिशनल टच देने के लिए उन्होंने अपने माथे पर छोटी-सी बिंदी लगाई थी।
मिनिमल एक्सेसरीज का जादू
आउटफिट और मेकअप को सिंपल रखने के कारण आलिया ने जूलरी भी बिल्कुल मिनिमल रखी। उन्होंने गले को खाली छोड़कर केवल काने में स्टोन वाले झुमके पहने, जिनका साइज बहुत बड़ा नहीं था। ये उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे।
आप कैसे कर सकती हैं स्टाइल?
जरूरी नहीं कि आप बिल्कुल आलिया के आउटफिट जैसा डिजाइन ढूंढें। कोई भी ब्राइट कलर का अनारकली चुन सकती हैं, जिसपर हल्की एम्ब्रॉयडरी हो। इसके साथ बिल्कुल लाइट मेकअप करें और न्यूड लिपस्टिक और ब्लश लगाना न भूलें। अगर आपका सूट सिंपल है, तो आप स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन सकती हैं और अगर सूट पर कढ़ाई है, तो हल्की ईयररिंग भी खूब जचेगी।
