शादी में बज रही थी नागिन की धुन, तभी निकला सांप; पकड़ने पहुंचे अर्जुन की मौत

unnao-wedding-nagin-dance-snake-bite-news

उन्नाव। शादी की रस्मों के बीच डीजे पर नागिन की धुन बज रही थी। घर के लोग और मेहमान डांस कर रहे थे। तभी कार्यक्रम स्थल के पास एक सांप दिखाई दिया। उसे हटाने के लिए पड़ोस में रहने वाले अर्जुन आगे आए, लेकिन पकड़ने की कोशिश के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और लखनऊ ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना उन्नाव जिले के अजगैन कस्बे की है। यहां देवराज द्विवेदी के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार रात हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ संगीत कार्यक्रम भी चल रहा था। इसी दौरान सांप निकलने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

सांप को बाहर निकालने की कोशिश में डसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार्यक्रम में पड़ोसी अर्जुन भी मौजूद थे। सांप देखकर लोग उससे दूर हटने लगे। अर्जुन ने उसे पकड़कर घर से बाहर ले जाने की कोशिश की, पर वह साप से बच नहीं सके।

सांप के डसने के बाद अर्जुन की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर गए और बाद में लखनऊ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया।

पुलिस ने क्या बताया?
अजगैन थाने के अपराध निरीक्षक जयप्रकाश के मुताबिक, युवक की मौत लखनऊ में हुई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी वहीं होगी। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।