September 20, 2026

BJP छोड़ने के बाद क्या करने जा रहें शहजाद पूनावाला, सरप्राइज कर देगी आपको ये खबर

Shehzad Poonawalla Rise and Fall Season 2

नई दिल्ली। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कुछ महीने पहले अगस्त में ही उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था, और अब वे एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

कौन से शो में दिखेंगे पूनावाला?
शहजाद पूनावाला अब प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगे। शो का ट्रेलर आते ही यह बात साफ हो गई कि पूनावाला इस बार सियासत छोड़कर रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

भाई ने दी बधाई, लिखा भावुक मैसेज
पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने भी इस खबर पर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि रियलिटी टीवी की दुनिया में नई यात्रा शुरू करने के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। तहसीन ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि उम्मीद है शहजाद हमेशा आगे ही बढ़ेंगे, कभी नीचे नहीं गिरेंगे, और कहा कि वे अब तक के सबसे बेहतरीन प्रवक्ताओं में से एक रहे हैं, यहां तक कि खुद उनसे भी बेहतर।

आखिर क्यों छोड़ी थी शहजाद ने बीजेपी?
जब पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने इसकी वजह भी खुलकर बताई थी। उनका कहना था कि कुछ जरूरी वित्तीय और निजी कारणों की वजह से वे अब प्राइवेट सेक्टर में जाने का फैसला ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया था कि पार्टी छोड़ने का मतलब यह नहीं कि वे पीएम मोदी या बीजेपी के विचारों से दूर हो रहे हैं। उनका कहना था कि वे सिर्फ संगठन छोड़ रहे हैं, न कि उस सोच और नेतृत्व को, जिसमें उनका भरोसा है।

कब से शुरू होगा शो और कौन-कौन होंगे साथ में?
‘राइज एंड फॉल’ का यह नया सीजन 26 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। शहजाद पूनावाला के अलावा इस शो में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रियलिटी टीवी की जानी-मानी चेहरा प्रियंका चाहर चौधरी और टीवी एक्टर करण पटेल भी नजर आएंगे।

कौन करेगा शो की होस्टिंग?
पिछले सीजन की होस्टिंग अश्नीर ग्रोवर ने संभाली थी, लेकिन इस बार यह जिम्मेदारी टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग निभाएंगे।