सपा का घोषणा पत्र किसने तैयार किया? टीम में ब्यूरोक्रेट्स और पूर्व VC

akhilesh-yadav-2-1750090191

अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। गुरुवार, 26 नवंबर को मेनिफेस्टो का ऐलान होने की संभावना है, उससे पहले अखिलेश यादव घोषणा पत्र तैयार करने वाली कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

कोर कमेटी के कुल चार सदस्य 10:30 से 11:00 बजे के बीच अखिलेश यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं। चुनाव से पहले तैयार इस दस्तावेज को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर हलचल तेज हो गई है।

कैसे तैयार हुआ सपा का घोषणा पत्र

घोषणा पत्र बनाने के लिए पार्टी ने विशेष टीम गठित की थी। इसमें अहम पदों से सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स और विश्वविद्यालयों के पूर्व वाइस चांसलर शामिल किए गए।

चुनावी प्रबंधन से जुड़ी एक एजेंसी ने भी दस्तावेज तैयार करने में भूमिका निभाई। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंट से फीडबैक लेकर इसे प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया।

महिला, किसान और युवाओं पर अलग-अलग टीमें

मेनिफेस्टो के लिए महिला, किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर जमीनी फीडबैक जुटाया और स्थानीय मुद्दों को समझा।

टीमों ने जूम कॉल के माध्यम से प्रमुख विशेषज्ञों से भी चर्चा की। उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी संवाद कर इंडस्ट्री के लिए संभावित कदमों पर सुझाव लिए गए।