“शायद हमने जरूरत से ज्यादा सख्ती कर दी”: अवैध प्रवासियों पर एक्शन को लेकर ट्रंप ने मानी गलती

donald-trump_large_0947_153

अमेरिका (United States) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उनकी सरकार ने अवैध प्रवासियों (Illegal Immigrants) के खिलाफ जरूरत से ज्यादा सख्त रवैया अपनाया, जिसका उन्हें बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है।

सीबीएस (CBS) न्यूज़ के मशहूर कार्यक्रम ’60 मिनट्स’ (60 Minutes) को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ट्रंप ने अपनी इमिग्रेशन (Immigration) नीतियों और हाल ही में संपन्न हुए मिडटर्म चुनावों (Midterm Elections) पर खुलकर बात की।

“बुरे लोगों को निकालने के लिए मिलने चाहिए A+ अंक”

इंटरव्यू के दौरान, ट्रंप ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सीमाओं पर अवैध रूप से आने वाले लोगों की संख्या को कम करने के प्रयासों के लिए उन्हें ‘ए प्लस’ (A+) अंक मिलने चाहिए।

राष्ट्रपति ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, “बुरे लोगों को देश से बाहर निकालने के लिए मुझे बहुत अच्छे अंक मिलने चाहिए।”

ट्रंप ने माना- डिपोर्टेशन नीति से हुआ नुकसान

अपनी सरकार की पीठ थपथपाने के बावजूद, ट्रंप ने यह भी माना कि बड़े पैमाने पर लोगों को देश से निकालने (Deportation) की नीति से उन्हें राजनीतिक नुकसान हुआ है।

उन्होंने स्वीकार किया कि मंगलवार को हुए मिडटर्म चुनाव में इमिग्रेशन का मुद्दा उनकी रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के लिए फायदेमंद भी रहा और साथ ही कुछ हद तक नुकसानदेह भी साबित हुआ। मिडटर्म चुनाव के दिन हुए एक सर्वे के मुताबिक, मतदाताओं के लिए इमिग्रेशन तीसरा सबसे अहम और निर्णायक मुद्दा था।

लेकिन सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं

एक तरफ जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी नीतियों से हुए राजनीतिक नुकसान की बात मानी है, वहीं दूसरी तरफ उनका प्रशासन इस मुद्दे पर अपने कदम पीछे खींचने के मूड में नहीं है।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (Homeland Security Department) ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप की टिप्पणियों के बावजूद, सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ अपनी मौजूदा सख्त ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति से पीछे नहीं हट रही है।