BJP New State Incharges: स्मृति ईरानी को 2 राज्यों की कमान, यूपी में 4 सह प्रभारी-देखें पूरी लिस्ट
BJP New State Incharges List: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।
नई सूची में कई बड़े नामों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम खास है। उन्हें दो राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भाजपा के आईटी सेल की कमान लंबे समय तक संभाल चुके अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी टीम
भाजपा की नई सूची में उत्तर प्रदेश पर खास फोकस नजर आता है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में पार्टी ने यूपी के लिए प्रभारी के साथ चार सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।
चुनावी राज्यों पर भी भाजपा का फोकस
भाजपा ने उन राज्यों के लिए भी प्रभारी तय किए हैं, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पंजाब प्रभारी: डॉ. सतीश पूनिया, वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह प्रभारी।
हिमाचल प्रदेश प्रभारी: श्रीकांत शर्मा, दर्शना सिंह सह प्रभारी।
गोवा में भारती प्रवीण नायर प्रभारी और अनिल एंटनी सह प्रभारी होंगे।
उत्तराखंड का जिम्मा राम माधव को दिया गया है। अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी के रूप में उनके साथ काम करेंगे।
गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। अजय महावर और गोमती साईं सह प्रभारी होंगे।
मणिपुर प्रभारी: राजदीप रॉय।
किस राज्य में किसे मिली जिम्मेदारी?
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
आंध्र प्रदेश: प्रभारी- अरविंद भदौरिया, सह प्रभारी- बनथी श्रीनिवासन
असम: प्रभारी- मंगल पांडे, सह प्रभारी- फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
छत्तीसगढ़: प्रभारी- स्मृति ईरानी, सह प्रभारी- सिद्धार्थ बाबू
दिल्ली: प्रभारी- विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी- जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शना बेन जरदोश
हरियाणा: प्रभारी- स्मृति ईरानी, सह प्रभारी- भोला सिंह
जम्मू-कश्मीर: प्रभारी- सतीश पूनिया, सह प्रभारी- रीना कश्यप
कर्नाटक: प्रभारी- हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी- कसम वेंकटेश्वरलू
केरल: प्रभारी- प्रो. एम. नागराजा, सह प्रभारी- एम. वेंकटेशन
मध्य प्रदेश: प्रभारी- विप्लब कुमार देब, सह प्रभारी- रेखा वर्मा
पश्चिम बंगाल और तेलंगाना प्रभारी: सुनील बंसल
बिहार प्रभारी: हरीश द्विवेदी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी।
महाराष्ट्र: प्रभारी- बैजयंत पांडा, सह प्रभारी- अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाड़े, कमलजीत सहरावत
मेघालय: प्रभारी- कनाद पुरकायस्थ, सह प्रभारी- नुमल मोमिन
मिजोरम: प्रभारी- भागवत कराड़
नागालैंड: प्रभारी- अनिल एंटनी
ओडिशा: प्रभारी- डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी- स्वदेश सिंह
त्रिपुरा: प्रभारी- मृगांक देव वर्मान
तमिलनाडु: प्रभारी- राम माधव, सह प्रभारी- निर्मल कुमार सुराणा और डी.के. अरुणा
पुदुचेरी: प्रभारी- के. सुरेंद्रन
लद्दाख: प्रभारी- राजकुमार भाटिया
लक्षद्वीप: प्रभारी- जॉर्ज कुरियन
अंडमान-निकोबार: प्रभारी- जय प्रकाश
अरुणाचल प्रदेश: प्रभारी- देवेश कुमार
दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव: प्रभारी- वर्षा बेन नरेंद्र भाई जोशी
