परिसीमन बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती होगी: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि परिसीमन बीजेपी की सियासत की सबसे बड़ी गलती साबित होगा। वजह ये है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर से बड़ा दांव चलने की तैयारी में बताई जा रही है।
सात महीने पहले, अप्रैल 2026 में, संविधान संशोधन बिल लोकसभा में जरूरी बहुमत न मिलने की वजह से गिर गया था। अब सरकार को लगता है कि हालात बदल गए हैं और विपक्ष के कुछ दलों को साथ लाकर वह दो-तिहाई बहुमत जुटा लेगी।
अखिलेश अप्रैल में भी इसके खिलाफ बोल चुके थे। तब उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा था कि इसके पीछे कुछ लोगों की छिपी हुई योजना है। उनकी बात साफ थी कि वो महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, पर परिसीमन का जो तरीका अपनाया जा रहा है, उससे उन्हें दिक्कत है और उन्हें लगता है कि सरकार कुछ छिपा रही है।
सरकार 16 अप्रैल 2026 को बजट सत्र के दूसरे हिस्से में लोकसभा में तीन बिल लाई थी। इनमें संविधान का 131वां संशोधन बिल, परिसीमन बिल और केंद्रशासित प्रदेश कानून संशोधन बिल थे। सरकार की योजना थी कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 तक कर दी जाएं, परिसीमन का रास्ता खुले और 2029 के आम चुनाव से महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने लगे।
