छठ पूजा का वो आइकॉनिक गाना, जिसे पलक मुच्छल ने पवन सिंह के साथ गाया… पार किए 250 मिलियन व्यूज!
छठ पूजा (Chhath Puja) का महापर्व पूरे देश में, खासकर बिहार, यूपी और झारखंड में पूरे धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस पावन पर्व की छटा फिल्मी और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिलती है। कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं, जिनके बिना छठ का त्योहार एकदम अधूरा सा महसूस होता है।
आज हम आपको एक ऐसे ही बेहद फेमस और सुरीले गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने न सिर्फ भारत बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी छाप छोड़ी है। यह गाना बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) की मखमली आवाज में रिकॉर्ड किया गया है।
पलक मुच्छल का वो फेमस गाना
पलक मुच्छल हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका हैं, जिन्होंने अब तक 17 अलग-अलग भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इसी कड़ी में उन्होंने भोजपुरी में भी एक ऐसा गाना गाया, जो सीधा लोगों के दिलों में उतर गया और आज यह छठ का एक आइकॉनिक गीत बन चुका है।
इस गाने का नाम है ‘शीतली बयरिया शीतल दूजे पनिया’ (Sheetli Bayariya Sheetal Duje Paniya)। यह गाना देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। दुनिया भर में रहने वाले प्रवासी भारतीय जब भी छठ मनाते हैं, तो यह गाना उनकी प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा होता है।
गाने में पवन सिंह का भी साथ
जब पलक ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को यह गाना दिया, तो लोग इसके मुरीद हो गए। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें पलक मुच्छल ने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ कोलैब किया था। दोनों की आवाजों के इस सरप्राइजिंग कोलैबोरेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया।
‘गावेली पलक बेटी धर के ध्यानवा’
इस गाने के बोल मशहूर गीतकार विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने लिखे हैं। इस गीत की एक और खास बात यह है कि इसमें खुद सिंगर पलक मुच्छल का नाम पिरोया गया है।
गीतकार ने एक लाइन में लिखा है: ‘विनय बिहारी लिखले माई के भजनवा, गावेली पलक बेटी धर के ध्यानवा।’ (इसका अर्थ है कि विनय बिहारी के लिखे इस भजन को ‘बेटी पलक’ पूरी श्रद्धा और ध्यान से गा रही हैं।)
यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज के पार
पलक मुच्छल और पवन सिंह का यह युगल गीत यूट्यूब (YouTube) पर धूम मचा रहा है। अब तक इस गाने को 250 मिलियन (25 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, हर साल छठ पर्व आते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है और लोग इस पर जमकर रील्स बनाते हैं।
