‘पंचायत’ फैंस के लिए बुरी खबर: फुलेरा गांव के बवाल का करना होगा और इंतजार, इस साल रिलीज नहीं होगा सीजन 5
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की मोस्ट पॉपुलर और बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) के सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। हर कोई यह जानने के लिए बेहद एक्साइटेड था कि सचिव जी और प्रधान जी के ‘फुलेरा’ गांव में इस बार कौन सा नया बवाल मचने वाला है। लेकिन अब सीरीज के मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया है।
क्या है रिलीज को लेकर मेकर्स का अपडेट?
काफी समय से ओटीटी (OTT) की दुनिया में यह चर्चा जोरों पर थी कि ‘पंचायत सीजन 5’ (Panchayat Season 5) इसी महीने के अंत तक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
इस बीच, अब मेकर्स ने सीरीज की रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि ‘पंचायत’ का यह 5वां सीजन साल 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं होने वाला है। यानी फैंस को फुलेरा गांव की नई कहानी देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
इस बड़े अपडेट की जानकारी मेकर्स ने सीधे तौर पर प्राइम वीडियो के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट, इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए शेयर की है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि अगर सीरीज 2026 में नहीं आ रही है, तो अगले साल 2027 में इसे किस महीने रिलीज किया जाएगा।
बहरहाल, इस खबर से उन फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, जो इसी महीने सचिव जी, विकास, प्रह्लाद चा और प्रधान जी की वापसी का इंतजार कर रहे थे।
