August 24, 2026

खूबसूरत दिखने के चक्कर में न करें ये गलतियां, वरना समय से पहले बूढ़ा दिखने लगेगा चेहरा

4-24

लखनऊ: हम सबको ही चमकदार, कोमल और खूबसूरत त्वचा चाहिए होती है, लेकिन इस प्रयास में हमसे ही कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो इसका उलट परिणाम देती हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी आदतों या गलतियों के बारे में बात करेंगे और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जानेंगे।

सिर्फ धूप में ही लगाते हैं सनस्क्रीन
ज्यादातर लोगों को लगता है कि आउटडोर होने पर ही सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, घर के अंदर या बादलों वाले मौसम में इसकी क्या जरूरत। चाहे हम घर के अंदर हों या बादल घिरे हों, यूवी किरणें प्रीमैच्योर एजिंग को बढ़ावा देती हैं। इससे समय से पहले ही झुर्रियां, डार्क स्पॉट्स और त्वचा में ढीलापन आ जाता है।

ऐसे करें फिक्स: चाहे घर के अंदर हों या फिर बाहर ब्लू लाइट शील्ड वाली सनस्क्रीन लगाएं। मेकअप में सनस्क्रीन होने पर भी यूवीए किरणों से बचाव के लिए मॉइश्चराइजर के साथ सनस्क्रीन अप्लाय करें।

बदलती उम्र के साथ भी नहीं बदलता स्किनकेयर
भले ही आप सालों से एक ही मॉइश्चराइजर लगा रहे हों लेकिन बीस की उम्र वाला स्किनकेयर ना तो तीस में सूट होगा और ना ही चालीस में। बढ़ती उम्र के साथ आपकी स्किन पतली, रूखी और ज्यादा सेंसिटिव होने लगती है। साथ ही स्किन की टाइटनेस भी कम होने लगती है।

ऐसे करें फिक्स: अपने स्किन टाइप को अच्छी तरह समझें और उसके अनुसार प्रोडक्ट चुनें। बढ़ती उम्र के साथ आपके प्रोडक्ट में हायलूरॉनिक एसिड, कोलेजन और विटामिन सी जैसे तत्व होने चाहिए।

बेस में जरूरत से ज्यादा पाउडर का इस्तेमाल
इससे कुछ समय के लिए स्किन की चिपचिपाहट कम हो सकती है, लेकिन लगातार बेस में ज्यादा पाउडर अप्लाई करने से स्किन के पोर्स और बारीक रेखाएं ज्यादा गहरे नजर आने लगते हैं। इससे स्किन पहले से ज्यादा ड्राई हो जाती है और त्वचा के बैरियर भी डैमेज हो जाते हैं।

ऐसे करें फिक्स: नए ट्रेंड के अनुसार अब चेहरे पर पाउडर की मोटी लेयर लगाने से ज्यादा उसके हाइड्रेशन पर फोकस किया जा रहा है। अपने चेहरे को वॉटर बेस्ड सीरम और जैल से हाइड्रेट करें। शीर बेस का इस्तेमाल करें और माइक्रो-डस्टिंग पाउडर यूज करें।

सिर्फ झुर्रियों पर होता है फोकस
बारीक रेखाएं या झुर्रियां हर किसी को डराती हैं और इस वजह से डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं की तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता। जबकि इनकी वजह से हम अपनी उम्र से 10 साल ज्यादा बड़े नजर आते हैं।

ऐसे करें फिक्स: सबसे पहले हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करने पर फोकस करें।

आंखें हो जाती हैं इग्नोर
एजिंग के सबसे पहले लक्षण आंखों के आस-पास ही नजर आते हैं। इसके लिए आंखों के नीचे हैवी क्रीम लगाने से बचें, वरना आंखो में खुजली, एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है।

ऐसे करें फिक्स: अच्छी क्वालिटी की आई क्रीम लगाएं जोकि बारीक रेखाओं या झुर्रियों को कम करे। आप चाहें तो आंखों के आस-पास की समस्या को फोकस करते हुए प्रोडक्ट चुनें- जैसे क्रो फीट, आंखों के नीचे सूजन या फिर डार्क सर्कल्स को दूर करने वाले प्रोडक्ट।