August 24, 2026

अलसी के बीजों का ‘होममेड केराटिन जेल’ बालों के लिए वरदान से कम नहीं!

h-780x470

सैलून में जाकर केराटिन ट्रीटमेंट कराने के बारे में तो सुना होगा पर मुश्किल ही कोई नेचुरल तरीके से केराटिन ट्रीटमेंट करने के बारे में जानता होगा। इसकी खास बात यह है इसके न तो कोई साइड इफेक्ट्स हैं और न ही इसमें मोटा खर्च होने वाला है।

अलसी के बीज से केराटिन ट्रीटमेंट
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन E और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसकी मदद से बालों को घर पर ही बड़ी ही आसानी से स्मूद और शाइनी बनाया जा सकता है। बस जरूरत है तो अलसी के बीज का हेयर केयर में सही इस्तेमाल करने की।

अलसी में बीज से बना केराटिन हेयर जेल
बालों की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय उन्हें नेचुरली सिल्की और स्मूद बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं इसका हेयर जेल बनाने की रेसिपी

सामग्री
2 चम्मच अलसी के बीज

1/2 चम्मच नारियल तेल

1 चम्मच शहद

3 चम्मच चावल

1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

विधि
एक छोटे बर्तन में 2 चम्मच अलसी के बीज और 3 चम्मच चावल चावल डालकर कम से कम 8-10 मिनट तक पकने दें।

जब लगे कि पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो गया है तो गैस बंद करके उसे ठंडा होने के लिए रख दें।

फिर थोड़ी देर बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो एक सूती कपड़ा लें और उससे पानी को छान लें।

कपड़े में बचे हुए बीज और चावल के मिश्रण को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लेना है।

इस पेस्ट में एलोवेरा जेल, शहद और जरूरत पड़ने पर नारियल का तेल मिला लें। ध्यान रहे कि डैंड्रफ या किसी इन्फेक्शन की कंडीशन में तेल डालने से बचें।

इसके बाद छना हुआ जेल भी इसी मिश्रण में मिला दें। तैयार है आपका अलसी के बीज से बना केराटिन हेयर मास्क।

लगाने का सही तरीका
इस हेयर को बालों की जड़ों से नीचे तक अच्छे से अप्लाई करना है। इसके बाद बालों को ढीला जूड़ा बांधकर कवर कर लें। इसे कम से कम एक घंटे लगाए रखना है और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। वहीं, बात करें इसके उपयोग की तो बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है। साथ ही, इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी न भूलें।