एल.के. आडवाणी को क्या हुआ? 98 साल के नेता की सेहत पर आया बड़ा अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती होने की खबर
LK Advani Health Update: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 साल के इस दिग्गज नेता को चेस्ट इन्फेक्शन और उम्र से जुड़ी कुछ और परेशानियों की वजह से अस्पताल लाया गया।
आडवाणी की मौजूदा हालत कैसी है?
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनके जल्द ठीक होने की दुआएं देश भर से की जा रही हैं।
