August 24, 2026

Guinea में कचरे का पहाड़ ढहने से मलबे में दबीं कई झुग्गियां, 30 लोगों की मौत

guinea-landslide-1787509698 (1)

भारी बारिश के बाद ढहा कचरे का पहाड़

अफसरों ने बताया कि सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश की वजह से ‘Dar Es Salam’ में जमा कचरा बहने लगा, जिससे लैंडस्लाइड हुआ और पास की झुग्गियां मलबे में दब गईं। जिंदा बचे लोगों की खोज के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस घटना में 6 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए और कई झुग्गियां नष्ट हो गईं।

मौके से हटने का नोटिस किया जा चुका था जारी

मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के मुताबिक, कोनाक्री के सबसे बड़े खुले कचरा डंप को रविवार को बंद करने का निर्णय किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, लैंडफिल के आस-पास रहने वाले लोगों को वहां से हटने का नोटिस जारी किया गया था, जिसकी वजह से कई लोगों ने वह इलाका पहले ही छोड़ दिया था, लेकिन दुर्घटना के वक्त भी कई लोग वहां मौजूद थे।

दूसरी जगह बसाए जाएंगे बाकी परिवार

कोनाक्री में मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री डिएनाबू टुरे ने बताया, “हम यह पक्का करेंगे कि बाकी परिवारों को दूसरी जगह बसाया जाए, उनके रहने का इंतजाम कराया जाएगा।”

मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि कचरे का पहाड़ ढहने की इस घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। अन्य लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी गई है। रेस्क्यू टीम तलाश रही है कि कहीं कोई मलबे में दबा तो नहीं हुआ है। इससे पहले, इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर लैंडस्लाइड की घटना हुई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।