एक चार्ज में दिल्ली से पटना का सफर! सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज होती है BYD की यह नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और फीचर्स

byd

दिग्गज चीनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रांड ‘डेंजा’ (Denza) ने बाजार में तहलका मचाने के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Denza N8 EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है, यानी आप बिना रुके दिल्ली से पटना तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं।

इस प्रीमियम SUV की प्री-बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू हो गई थी और अब कंपनी ने इसके सभी 6 वेरिएंट्स की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है।

Denza N8 EV की कीमत Denza N8 EV को छह अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है। चीनी बाजार में इसकी कीमत 2,69,900 युआन से शुरू होकर 3,29,900 युआन तक जाती है। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह कीमत लगभग 37.99 लाख रुपये से 46.44 लाख रुपये के बीच बैठती है।

डिजाइन और केबिन: 5-स्टार होटल जैसी लग्जरी यह नई N8 EV असल में पहले से बिक रही 6-सीटर N8L का ही एक छोटा, 5-सीटर वर्जन है। यह उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है जो तीसरी लाइन (थर्ड रो) की सीटों के बजाय ज्यादा लेगरूम और बड़े बूट स्पेस को तरजीह देते हैं।

  • एक्सटीरियर: यह SUV BYD की सिग्नेचर ‘π-Motion’ डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। 5,150 mm लंबी, 1,999 mm चौड़ी और 1,820 mm ऊंची इस कार का लुक बेहद स्मूथ और प्रीमियम है।

  • इंटीरियर: केबिन में फिजिकल बटन पूरी तरह से हटा दिए गए हैं। इसमें 30-इंच का विशाल पैनोरमिक डिस्प्ले और 1.1-मीटर चौड़ी ‘Skyline’ स्क्रीन दी गई है।

  • बूट स्पेस: थर्ड रो न होने के कारण इसमें 1,046 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों को पूरी तरह फ्लैट फोल्ड करके साइकिल या कैंपिंग का भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।

पावर और परफॉर्मेंस: 1193 hp की धाकड़ ताकत Denza N8 EV सिंगल-मोटर (रियर-व्हील ड्राइव) और ट्राई-मोटर (ऑल-व्हील ड्राइव) विकल्पों में उपलब्ध है।

  • सिंगल मोटर वेरिएंट: यह 429 hp (320 kW) और 496 hp (370 kW) की पावर जेनरेट करता है।

  • ट्राई-मोटर (e3 प्लेटफॉर्म): इसका टॉप वेरिएंट तीन मोटर्स (एक आगे, दो पीछे) से लैस है, जो कुल मिलाकर 1,193 hp (890 kW) की जबरदस्त पावर देते हैं। इस पावरट्रेन की मदद से यह कार एक ही जगह पर 360-डिग्री घूम सकती है (कम्पस टर्न)।

1003 KM रेंज और सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज Denza N8 EV में 105.8 kWh और 130.2 kWh के दो बड़े बैटरी पैक का विकल्प मिलता है, जो वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग रेंज देते हैं:

  • 800 किमी

  • 840 किमी

  • 970 किमी

  • 1,003 किमी (टॉप रेंज)

सुपरफास्ट चार्जिंग: BYD की दूसरी जनरेशन की मशहूर ‘ब्लेड बैटरी’ (Blade Battery) और नई ‘फ्लैश चार्जिंग तकनीक’ की बदौलत कंपनी का दावा है कि इस कार को मात्र 9 मिनट में पूरी तरह (0 से 100%) चार्ज किया जा सकता है। यह फीचर इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है।

फिलहाल इसका प्योर इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन लॉन्च हुआ है, जबकि भविष्य में इसका प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल भी बाजार में उतारा जाएगा। चूंकि BYD भारत में अपने Denza ब्रांड को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में N8 EV को भारतीय सड़कों पर भी देखा जा सकेगा।