चांद पर बसने का मौका! NASA ने निकाली नए अंतरिक्ष यात्रियों की बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

nasa

अमेरिका की प्रमुख स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्रियों की तलाश कर रही है। नासा का लक्ष्य इन नए एस्ट्रोनॉट्स को मून मिशन पर भेजना है, जहां उन्हें रहने और काम करने का खास मौका मिलेगा।

4 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

नई जनरेशन के एस्ट्रोनॉट्स खोजने के लिए नासा ने आधिकारिक वैकेंसी जारी की है, जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर रखी गई है। नासा को ऐसे लोगों की तलाश है जो उसके महत्वकांक्षी ‘आर्टेमिस प्रोग्राम’ का हिस्सा बन सकें। चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 2027 के आखिर तक जारी की जाएगी।

चांद पर बेस बनाने की है योजना

नासा का यह मिशन सिर्फ चांद पर कुछ दिन रुकने का नहीं है। एजेंसी का मुख्य मकसद चांद की सतह पर एक स्थायी बेस बनाना और वहां इंसानों को बसाना है। यह बेस रहने-काम करने की जगह, पावर सिस्टम, रोबोटिक इक्विपमेंट और गाड़ियों को मिलाकर तैयार किया जाएगा।

इस बेस की मदद से एस्ट्रोनॉट्स चंद्रमा के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) को एक्सप्लोर करेंगे, जहां पानी (बर्फ के रूप में) और ऑक्सीजन मिलने की संभावना है। चांद पर रहने के दौरान विकसित की गई टेक्नोलॉजी और अनुभवों का इस्तेमाल भविष्य में इंसानों को मंगल ग्रह (Mars) पर भेजने के लिए किया जाएगा।

आर्टेमिस मिशन और प्राइवेट कंपनियों का साथ

NASA आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत 2028 तक एस्ट्रोनॉट्स को वापस चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है। इस विशाल लक्ष्य को पूरा करने के लिए नासा प्राइवेट स्पेस कंपनियों जैसे ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) और ‘ब्लू ओरिजिन’ (Blue Origin) के साथ मिलकर काम कर रहा है, जो स्पेसक्राफ्ट और लूनर लैंडिंग सिस्टम बनाने में मदद कर रही हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility)

नासा ने इस वैकेंसी के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं:

  • यह वैकेंसी केवल अमेरिकी नागरिकों (US Citizens) के लिए है।

  • कैंडिडेट के पास साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैथ (STEM) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

  • कम से कम 3 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस अनिवार्य है।

  • मेडिकल क्वालिफिकेशन, कुछ डॉक्टरेट टेस्ट या टेस्ट-पायलट ट्रेनिंग भी जरूरी है।

  • पायलटों के लिए उड़ान (फ्लाई) के घंटों की शर्त पूरी करनी होगी।

सभी उम्मीदवारों को नासा का कड़ा मेडिकल एग्जामिनेशन पास करना होगा। चुने गए उम्मीदवारों को ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में 2 साल की शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें स्पेसवॉकिंग, स्पेसक्राफ्ट चलाना, एयरक्राफ्ट उड़ाना और रोबोटिक इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा।