August 24, 2026

Batwara 1947 की ओटीटी रिलीज पर लगा ग्रहण

678yu-1-780x451

हाल ही में अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेडेट फिल्म बंटवारा 1947 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं।

लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। कमाई के मामले में पिछड़ने वाली बंटवारा 1947 (Batwara 1947 OTT Release) की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी, क्योंकि फिल्म के निर्माता आमिर खान ने इसकी ओटीटी राइट्स की 60 करोड़ की डील को भी ठुकरा दिया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

बंटवारा 1947 की ओटीटी रिलीज पर सस्पेंस
आज के दौर में देखा जाता है कि जो नई फिल्म सिनेमाघरों में आती है, उससे पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील मेकर्स द्वारा कर ली जाती है। ताकि बड़े पर्दे से उतरने के बाद उस फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सके। लेकिन निर्माता आमिर खान इस मामले में भरोसा नहीं करते और अपनी पिछली फिल्म सितारे जमीन पर की तरह उन्होंने बंटवारा 1947 की ओटीटी डील को रिलीज से पहले करने से इनकार कर दिया।

ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले उनके पास फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर 60 करोड़ की एक मोटी डील आई थी। लेकिन आमिर ने इसे ठुकरा दिया और सौदा करने से मना कर दिया। ऐसे में अभी तक बंटवारा 1947 की ओटीटी रिलीज और प्लेटफॉर्म को लेकर कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

इतना ही नहीं फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स और पोस्टर्स पर भी डिजिटल पार्टनर का नाम भी शामिल नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आवारापन 2 से क्लैश की वजह से सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस पर पहले ही बुरा हश्र हो गया है, दूसरी तरफ मेकर्स द्वारा 60 करोड़ की ओटीटी डील रिजेक्ट करके कहीं उन्होंने गलती तो नहीं कर दी।

बंटवारा 1947 का खराब प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस के बड़े मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद बंटवारा 1947 ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। गौर किया जाए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब तक रिलीज के 9 दिन में सनी देओल की ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 36 करोड़ का कारोबार ही कर पाई है, जबकि इसका बजट 120 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।